स्पोर्ट्स

Neeraj Chopra और मनु का कमाल, पहले ही मौके में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Aug 25, 2023, 02:45 PM IST

Neeraj Chopra and DP Manu, World Athletics Championship: भारत के दिग्गज जेवलिन थ्रो एथलीट व ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है। उनके साथ-साथ भारत के डीपी मनु ने भी धमाल मचाया और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने अपने पहले ही थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया है।

Image

नीरज चोपड़ा (AP)

Neeraj Chopra qualifies for World Athletics Championship Final and Paris Olympic: दिग्गज भारतीय जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जाते ही अपना जलवा बिखेर दिया है। उन्होंने पहले ही मौके में 88.77 मीटर का थ्रो फेंका और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली। उनके अलावा भारत के डीपी मनु ने भी फाइनल में जगह बना ली है। ये फाइनल रविवार को होगा।

नीरज चोपड़ा ग्रुप-ए में जब अपना पहला थ्रो फेंकने आए तो उन्होंने शानदार अंदाज में जेवलिन को 88.77 मीटर तक फेंक दिया जो किसी भी अन्य एथलीट से ज्यादा रहा और वो शीर्ष पर नजर आए। इस सीजन बेस्ट थ्रो के साथ उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वही डीपी मनु ने अपने दूसरे थ्रो में 81.31 मीटर का थ्रो फेंका और फाइनल में जगह बनाई।

इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ने अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। गौरतलब है कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट को ओलंपिक में सीधे एंट्री मिल जाती है। नीरज चोपड़ा का अब तक रिकॉर्ड थ्रो 89.94 मीटर है जिसको तोड़ने का वो लगातार प्रयास कर रहे हैं और उनका लक्ष्य 90 मीटर के दायरे को पार करने का है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article