FIFA World Cup: फीफा विश्व कप में ब्राजील होगी शीर्ष रैंकिंग की टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 04:49 PM IST

FIFA World Cup 2022: ब्राजील ने गुरूवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर चल रहे बेल्जियम पर अपनी बढ़त बढ़ा ली है जिससे वह इस साल कतर में 20 नवंबर से शुरू होने वाले विश्व कप में शीर्ष रैंकिंग टीम के तौर पर मैदान पर उतरेगी। ब्राजील फुटबॉल विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम भी है।

ब्राजील ने गुरूवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर चल रहे बेल्जियम पर अपनी बढ़त बढ़ा ली है जिससे वह इस साल कतर में 20 नवंबर से शुरू होने वाले विश्व कप में शीर्ष रैंकिंग टीम के तौर पर मैदान पर उतरेगी।

brazil_football

ब्राजील फुटबॉल टीम

ब्राजील ने सितंबर में घाना और ट्यूनीशिया के खिलाफ अपने दो अभ्यास मैच जीते जबकि बेल्जियम को नेशन्स लीग के दो में से एक मैच में नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना तीसरे नंबर पर और 2018 विश्व कप चैम्पियन फ्रांस चौथे स्थान पर बरकरार है।

End of Feed