महान पूर्व टेनिस स्टार बोरिस बेकर जेल से 8 महीने बाद रिहा, 2017 में दिवालिया घोषित किया था

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2022, 09:19 PM IST

Boris Becker out of jail: टेनिस के पूर्व महान खिलाड़ी बोरिस बेकर ब्रिटेन की जेल में आठ महीने की सजा काटने के बाद स्वदेश लौट गए हैं। बेकर के वकील ने गुरुवार को ये जानकारी दी। ब्रिटेन में 2012 से रह रहे जर्मनी के 55 साल के बेकर को गुरुवार सुबह रिहा किया गया और इसके कुछ देर बाद वह जर्मनी रवाना हो गए।

जर्मनी के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर ब्रिटेन की जेल में आठ महीने की सजा काटने के बाद स्वदेश लौट गए हैं। बेकर के वकील ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन में 2012 से रह रहे जर्मनी के 55 साल के बेकर को गुरुवार सुबह रिहा किया गया और इसके कुछ देर बाद वह जर्मनी रवाना हो गए।

Boris_Becker_AP

बोरिस बेकर (AP)

बेकर के वकील क्रिस्टियन ओलिवर मोसर ने बयान में कहा कि बेकर ने ‘अपनी सजा काट ली है और जर्मनी में उसके खिलाफ दंड संहिता के तहत कोई कार्रवाई नहीं होगी।’ मोसर ने हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं दी कि जर्मनी में बेकर कहां हैं।

End of Feed