124:44 मिनट में गोल, बेल्जियम के यूरी टिलेमैन्स ने बनाया फीफा वर्ल्ड कप में नया रिकॉर्ड

Youri Tielemans' Registers New FIFA World Cup Record: बेल्जियम फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में सेनेगल के खिलाफ राउंड ऑफ 32 नॉकआउट मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया, जब 0-2 से पिछड़ने के बाद उन्होंने अंतिम मिनटों में 3-2 से जीत हासिल करके राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। इस जीत के नायक बने यूरी टिलेमैन्स जिन्होंने एक नया वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बनाया है।

Youri Tielemans' FIFA World Cup Record: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मैच में बेल्जियम ने सेनेगल को एक्स्ट्रा टाइम के बाद 3-2 से हराकर शानदार वापसी की। इस मैच में 124वें मिनट और 44वें सेकंड में यूरी टिलेमैन्स की मैच जिताऊ पेनल्टी ने गेम के आखिर में गोल करने के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और यह FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे देर से किया गया गोल बन गया।

FIFA World Cup, Youri Tielemans Record Last Minute Goal Against Senegal

यूरी टिलेमैन्स ने बनाया नया रिकॉर्ड

लेस्टर सिटी के पूर्व मिडफील्डर ने पेनल्टी स्पॉट से गोल किया। VAR रिव्यू में लामिन कमारा द्वारा टिलेमैन्स पर फाउल के लिए बेल्जियम को पेनल्टी मिली थी। इस गोल ने टूर्नामेंट की सबसे रोमांचक जीतों में से एक को पक्का किया और वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड बुक में नया इतिहास लिखा।

End of Feed