बेल्जियम के सबसे सफल फुटबॉलर लुकाकू ने 16 साल बाद अंतरराष्ट्रीय करियर को कहा अलविदा

Romelu Lukaku Announces International Football Retirement: बेल्जियम फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू ने 16 साल लंबे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया।

बेल्जियम के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड 94 गोल दागने वाले दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोमेलु लुकाकू ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा कर दी। पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालीन सूची में 33 वर्षीय लुकाकू पांचवें स्थान पर हैं। लुकाकू ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये अपने फैसले की जानकारी दी।

belgium legend romelu lukaku announces retirement from international football

बेल्जियम के महान फुटबॉलर लुकाकू ने लिया इंटरनेशनल रिटायरमेंट

उन्होंने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में बेल्जियम के लिए 135 मुकाबले खेले और चार फीफा विश्व कप तथा तीन यूरोपीय चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया। लुकाकू ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के अपने फैसले को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हूं। यह सफर शानदार रहा। मैंने इसका भरपूर आनंद लिया और इसके लिए मैं इस सफर के लिए शुक्रगुजार हूं।"

End of Feed