असम की बाढ़ को देखते हुए बीसीसीआई सचिव ने APL आयोजकों को दी खास नसीहत

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने असम प्रीमियर लीग के आयोजकों की तारीफ की है और साथ ही उन्हें एक नसीहत भी दी है। पहली बार असम प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है, जहां 43 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 40 लीग चरण के मुकाबले, दो सेमीफाइनल और ग्रैंड फाइनल शामिल हैं।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने असम प्रीमियर लीग के आयोजन पर खुशी जताई है। उन्होंने इसके लिए आयोजकों को शुभकामना के साथ-साथ एक नसीहत भी दी। उन्होंने असम में भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए असम क्रिकेट एसोसिएशन को इस टूर्नामेंट को "भव्य तरीके से" आयोजित करने से बचने का आग्रह किया है। देवजीत सैकिया ने कहा कि टूर्नामेंट को स्थगित करना मुश्किल था क्योंकि अगले आठ महीनों तक घरेलू कैलेंडर में कोई उपयुक्त समय उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने संकट के समय लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए एसीए की प्रशंसा भी की और बाढ़ राहत कार्यों के लिए हाल ही में दिए गए 50 लाख रुपये के दान का विशेष रूप तारीफ की।

devjit saikia

देवजीत सैकिया (साभार-X)

उन्होंने कहा, “कल से एपीएल शुरू करने के लिए किए गए शानदार इंतजामों के लिए मैं असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) को बधाई देता हूं। मेरी बस यही गुजारिश है कि एसीए इसे बहुत भव्य तरीके से न करे, क्योंकि असम में मौजूदा हालात मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन के अनुकूल नहीं हैं। इस समय टूर्नामेंट को स्थगित करना बहुत मुश्किल है क्योंकि सभी इंतजाम हो चुके हैं और एसीए के पास 23 अगस्त के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित करने का कोई और विकल्प नहीं है।”

End of Feed