Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को पटखनी देकर ला लीगा खिताब के करीब पहुंचा बार्सिलोना, एम्बापे की हैट्रिक पर फिरा पानी

बार्सिलोना ने रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में रियल मैड्रिड को हराकर ला लीगा खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। खिताब अपने नाम करने से बार्सिलोना एक जीत दूर है।

मैड्रिड: बार्सिलोना ने रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर ला लीगा खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। इस सीजन में यह रियल मैड्रिड के खिलाफ लगातार चौथी जीत दर्ज करके अपना दबदबा बनाए रखा। रियल मैड्रिड के लिए कायलिन एम्बापे ने हैट्रिक जड़ी लेकिन टीम की जीत के लिए वो नाकाफी रही। वहीं बार्सिलोना के लिए राफिन्हा ने दो, लामिन यमाल व एरिक गार्सिया ने एक-एक गोल जड़ा और टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। इस जीत के साथ बार्सिलोना प्वाइंट्स टेबल में मौजूदा चैंपियन रियल मैड्रिड से सात अंक आगे हो गई है, जबकि लीग के केवल तीन मैच बाकी हैं।

FC Barcelona

बार्सिलोना फुटबॉल क्लब

एम्बापे ने दिलाई रियाल मैड्रिड को धमाकेदार शुरुआत

बार्सिलोना को हाल ही में चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में इंटर मिलान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रियल मैड्रिड के खिलाफ हार टीम को संकट में डाल सकती थी। रियल मैड्रिड ने मैच में एम्बापे के दो गोल की मदद से शुरुआती बढ़त बना ली थी। लेकिन बार्सिलोना ने शानदार वापसी करते हुए बराबरी कर ली। मैच की शुरुआत में ही रियल मैड्रिड को पेनल्टी मिली। एम्बापे को बार्सिलोना के गोलकीपर वोज्शिच शेज़नी ने गिरा दिया था। बार्सिलोना ने फैसले का विरोध किया लेकिन एम्बापे ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करके रियल मैड्रिड को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 14वें मिनट में विनीसियस जूनियर के पास पर एम्बापे ने एक और शानदार गोल कर मैड्रिड को 2-0 की बढ़त दिला दी। यह एम्बाप्पे का इस सीजन का 26वां ला लीगा गोल था। इसके साथ ही वो रॉबर्ट लेवांडोव्स्की को पछाड़ते हुए सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।

End of Feed