मेलबर्न: पिछले साल कोविड वैक्सीन विवाद की वजह से नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग नहीं ले पाए थे। एक साल बाद सर्बिया के टेनिल स्टार शानदार वापसी करते हुए रिकॉर्ड दसवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में जोकोविच ने ग्रीस के खिलाड़ी स्टेफानोस सिसिपास को सीधे सेट में 6-3, 7-6, 7-6(7-5) से मात दी।
नोवाक जोकोविच(साभार AP)
