ATP Ranking: फिर टॉप पर पहुंचे जोकोविच, डब्ल्यूटीए रैंकिंग में इस महिला खिलाड़ी का दबदबा बरकरार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 05:26 PM IST

ATP Ranking: फ्रेंच ओपन के खिताब पर कब्जा जमाने वाले सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रविवार को फ्रेंच ओपन में नॉर्वे के कैस्पर रूड को हराकर 23वां ग्रैंड स्लैम जीते। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। वहीं, महिला कैटेगरी में इगा स्वातेक रैंकिंग में टॉप पर बरकरार हैं।

ATP Ranking: फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल खिताब के साथ रिकॉर्ड 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अल्कारेज को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। पचास साल से अधिक समय पहले कंप्यूटरीकृत रैंकिंग की शुरुआत के बाद से टेनिस रैंकिंग में सबसे अधिक समय पर शीर्ष पर रहने वाले पुरुष या महिला खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले जोकोविच इस रिकॉर्ड में और सुधार करेंगे।

Novak Djokovic

नोवाक जोकोविच। (फोटो- नोवाक जोकोविच के ट्विटर से)

जोकोविच ने कहा, ‘बेशक जब आप इतिहास की बात करते हो तो लोग अधिकतर यही बात करते हैं कि आपने कितने ग्रैंडस्लैम जीते या आप कितने समय तक नंबर एक रैंकिंग पर रहे।’ उन्होंने कहा, ‘मैं ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहा हूं जो शानदार है।’ रोलां गैरो पर महिला एकल का खिताब जीतने वाली इगा स्वातेक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। पेरिस में नतीजे के आधार पर दूसरे नंबर की खिलाड़ी एरिना सबालेंका के पास उन्हें पछाड़ने का मौका था।

End of Feed