Asian Kabaddi Championship: ईरान को पटखनी देकर आठवीं बार चैंपियन बना भारत, बचाया खिताब

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2023, 08:06 PM IST

भारत ने ईरान को फाइनल मुकाबले में पटखनी देकर एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब आठवीं बार अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी।

बुसान (कोरिया): भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को यहां रोमांचक फाइनल में ईरान को 42-32 से हराकर एशियाई चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा। यह महाद्वीपीय चैंपियनशिप में भारत का आठवां खिताब था। ईरान ने मैच में आक्रामक शुरुआत की लेकिन भारतीय खिलाड़ियों उन्हें दबदबा बनाने का मौका नहीं दिया। भारतीय कप्तान पवन सहरावत ने ईरान को ऑल आउट कर टीम को 10-4 कर बढ़त दिला दी।

Indian Kabaddi team

एशियाई चैंपियन भारतीय कबड्डी टीम( साभार Pro Kabaddi)

हॉफ टाइम में भारत ने हासिल कर ली थी 12 अंक की बढ़त

भारत ने दबाव बनाये रखा और मध्यांतर से पहले ईरान को दूसरी बार ऑल आउट कर 23-11 की बढ़त बना ली। ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा चियानेह ने अपनी टीम को वापसी कराने की कोशिश की लेकिन टीम एक और बार ऑल-आउट से 14-33 से पिछड़ गयी। भारत ने इसके बाद अपनी बढ़त को बनाये रखते हुए जीत दर्ज कर ली।

End of Feed