Asian Games 2026 Day 5 India Full Schedule: मीराबाई चानू से लेकर मनु भाकर तक बुधवार को एक्शन में होंगे ये स्टार, देखें पूरे दिन का कार्यक्रम

Asian Games 2026 Day 5 India Full Schedule: एशियन गेम्स में बुधवार का दिन इवेंटफुल रहने की उम्मीद है। बुधवार को मीराबाई चानू से लेकर मनु भाकर जैसी एथलीट एक्शन में होंगी।

Asian Games 2026 Day 5 India Full Schedule: एशियन गेम्स में मंगलवार का दिन भारत के लिहाज से बेहद खास रहा। पिछले कुछ दिनों से गोल्ड मेडल के लिए तरस रहे भारत को आखिरकार क्रिकेट ने पहला गोल्ड दिलाया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराकर यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा मेंस बैडमिंटन टीम ने अपना मेडल पक्का किया। 10 मिटर एअर राइफल टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। मंगलवार के दिन का खेल खत्म होने तक भारत मेडल टैली में एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रोंज सहित कुल 7 मेडल के साथ 8वें पोजीशन पर रहा। बुधवार का दिन भारत के लिए और भी खास रहने की उम्मीद है, क्योंकि मीराबाई चानू और मनु भाकर जैसी एथलीट एक्शन में होंगे जो भारत की ओर से मेडल की दावेदार मानी जाती है। ऐसे में एशियाई खेलों में बुधवार 23 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार) इस प्रकार है।

Manu Bhaker Meerabai Chanu

मीराबाई चानू और मनु भाकर (साभार-X)

बैडमिंटन:

पुरुष टीम का चीन के खिलाफ सेमीफाइनल - सुबह 11:30 बजे।

End of Feed