Asian Games 2023: निकहत जरीन को करना पड़ा कांस्य से संतोष, परवीन ने हासिल किया ओलंपिक कोटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2023, 06:09 PM IST

भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। वहीं परवीन हुड्डा ओलंपिक कोटा हासिल करने में सफल रही हैं।

हांगझोउ: विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने महिलाओं की 57 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाकर एशियाई खेलों में पदक सुनिश्चित करने के साथ पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया। विश्व चैम्पियनशिप में 63 किग्रा में पदक जीतने वाली परवीन ने रविवार को क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की सितोरा तर्डिबेकोवा को सर्वसम्मत फैसले से हराया।

Nikhat Zareen

निकहत जरीन

निकहत को करना पड़ा कांस्य से संतोष

दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में थाईलैंड की रकास्त चुथामत से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। थाईलैंड की मुक्केबाज ने सेमीफाइनल मुकाबले में 2-1 के विभाजित फैसले से जीत दर्ज की। निकहत ने पहला राउंड जीत लिया था लेकिन उनकी प्रतिद्वंद्वी ने वापसी करते हुए अगले दोनों राउंड जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

End of Feed