Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को रौंदा, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2023, 07:15 PM IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मलेशिया को को 6-0 के अंतर से रौंद दिया।

हांगझोउ: भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को एशियाई खेलों में अपना दबदबा कायम करते हुए मलेशिया को 6-0 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पूल ए के इस मैच के शुरुआती क्वार्टर में ही चार गोल दाग कर मलेशिया पर दबाव बना दिया। मोनिका (सातवें मिनट) ने भारत का खाता खोला जिसके बाद उप-कप्तान दीप ग्रेस एक्का (आठवें), नवनीत कौर (11वें), वैष्णवी विट्ठल फाल्के (15वें), संगीता कुमारी (24वें) और लालरेम्सियामी (50वें) ने भी गोल किये।

Indian Womens Hockey Team

भारतीय महिला हॉकी टीम

लगातार दूसरे मैच में दर्ज की धमाकेदार जीत

सिंगापुर पर 13-0 की जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम अपनी लय बरकरार रख कर पूरे मैच के दौरान मलेशिया पर हावी रही। मोनिका ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके भारत का खाता खोला जबकि दीप ग्रेस ने एक मिनट के बाद पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। मैच के 10वें मिनट में लालरेमसियामी का शॉट गोल पोस्ट के बाहर से निकल गया। इसके एक मिनट के बाद दीप ग्रेस रिवर्स शॉट लगाने में विफल रही लेकिन नवनीत के सर्कल के अंदर शानदार खेल के दम पर भारतीय टीम को 3-0 से आगे कर दिया।|

End of Feed