Asian Games Tennis: भारत ने आखिरकार टेनिस में जीता गोल्ड, बोपन्ना-भोसले की जोड़ी का कमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2023, 05:12 PM IST

Asian Games 2023 Tennis: रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को 2-6, 6-3, 10-4 से हराकर एशियाई खेलों की मिश्रित युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। अब भारतीय टेनिस दल कम से कम एक स्वर्ण पदक लेकर लौटेगा ।

अनुभवी रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को 2-6, 6-3, 10-4 से हराकर एशियाई खेलों की मिश्रित युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। अब भारतीय टेनिस दल कम से कम एक स्वर्ण पदक लेकर लौटेगा । इस बार एशियाई खेलों में टेनिस में भारत की झोली में दो ही पदक गिरे जिनमें पुरूष युगल का रजत शामिल है।

Asian Games 2023, Rohan Bopanna and Rutuja Bhosle win gold medal in tennis.

रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने जीता गोल्ड मेडल (SAI Media)

पहले सेट में भोसले को अपनी सर्विस और रिटर्न में काफी दिक्कत हुई और चीनी ताइपै के खिलाड़ियों ने उसे ही निशाना बनाया । उसने हालांकि दूसरे सेट में अपने खेल में जबर्दस्त सुधार करके कुछ शानदार रिटर्न लगाये। बोपन्ना ने कहा ,‘‘ हमें एक दूसरे की कमजोरियों और ताकत को समझना था । हम आज पहला सेट हार गए तो मैने कहा कि साइड बदल लेते हैं । हमें कुछ तो बदलाव करना ही था।’’

End of Feed