Asian Games 2023: भारत के अनुष अग्रवाला ने घुड़सवारी की व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में कांस्य जीता

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2023, 03:49 PM IST

Asian Games 2023, Anush Agarwalla wins Bronze Medal: एशियन गेम्स 2023 में घुड़सवारी में भारत को फिर से सफलता मिली है। इस बार भारत के अनुष अग्रवाला ने घुड़सवारी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत के अनुष अग्रवाला ने गुरुवार को यहां एशियाई खेलों में घुड़सवारी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। ‘एट्रो’ पर घुड़सवारी कर रहे अग्रवाला ने 73.030 अंक जुटाये जिससे वह तीसरे स्थान पर रहे और इस तरह उन्होंने एशियाड में अपना दूसरा पदक हासिल किया।

Anusha Agarwalla wins bronze in Asian Games 2023 Equestrian

अनुशा अग्रवाला (Instagram)

मलेशिया के बिन मोहम्मद फाथिल मोहम्मद काबिल अम्बाब ने 75.780 अंक के कुल स्कोर से स्वर्ण पदक और हांगकांग के जैकलीन विंग यिंग सियू ने 73.450 अंक से रजत पदक जीता।

End of Feed