IND vs China Asian Champions Trophy 2024 Final Live Telecast: भारत-चीन के बीच खिताबी मुकाबला आज, घर बैठे ऐसे देखें लाइव

India vs China Asian Champions Trophy 2024 Final Live Streaming: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल के लिए मंच तैयार है और इसके खिताबी मुकाबले में भारत और चीन की टीमें एक दूसरे से भिड़ने वाली है। इस मुकाबले को भारत में कब और कैसे लाइव देखा जा सकता है ,आइए जानते हैं।

India vs China Asian Champions Trophy 2024 Final Live Streaming: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 अब अपने अंत की ओर बढ़ गई है। इसके खिताबी मुकाबले में भारत और चीन की हॉकी टीम की टक्कर होने वाली है। हुलुनबुइर के मोकी ट्रेनिंग बेस में आयोजित किए जाने वाले इस मैच में भारतीय हॉकी टीम चीन को हराकर 5वीं बार एशियन चैंपियन बनना चाहेगी।

Indian hockey team AP

भारतीय हॉकी टीम (फोटो- AP)

भारत सोमवार (16 सितंबर) को दक्षिण कोरिया पर एक प्रभावशाली सेमीफाइनल जीत के बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया। पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच 4-1 के व्यापक अंतर से जीत लिया। इस बीच, चीन ने पेनल्टी शूटआउट में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

End of Feed