Asian Athletics Championships: चैम्पियनशिप में इस भारतीय खिलाड़ी का रहा शानदार प्रदर्शन, तीन दिन में जीता दूसरा मेडल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 16, 2023, 07:09 PM IST

Asian Athletics Championships: एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय एथलीट का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट में रविवार को भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार कर मेडल पर कब्जा जमाया। लंबी दूरी की दिग्गज धाविका पारूल चौधरी ने तीन दिन में दूसरे मेडल पर कब्जा जमाया।

Asian Athletics Championships: भारत की लंबी दूरी की दिग्गज धाविका पारूल चौधरी ने रविवार को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन 5000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल के साथ अपना दूसरा मेडल जीता। शुक्रवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज में गोल्ड मेडल जीतने वाली पारूल ने 5000 मीटर में 15 मिनट 52.35 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। जापान की युमा यामामोटो ने 15 मिनट 51.16 सेकेंड के समय से शीर्ष पर रहीं।

Parul Chowdhary

पारूल चौधरी। (फोटो- साई मीडिया के ट्विटर से)

पारूल के नाम पर 5000 मीटर स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है जो 15 मिनट 10.35 सेकेंड का है। अंकिता ने इसी स्पर्धा में 16 मिनट 3.33 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले किशन कुमार और केएम चंदा ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते।

End of Feed