Arjun Tendulkar Unknown Facts in Hindi: क्रिकेट जगत में मास्टर ब्लास्टर नाम से मशहूर बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रविवार (16 अप्रैल, 2023) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया। आपने यूं तो सचिन पाजी के पुत्तर को टीवी और सोशल मीडिया पर देखा होगा, उनके क्रिकेट के शुरुआती करियर के बारे में पढ़ा होगा पर क्या आप उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताने जा रहे हैं, अर्जुन से जुड़ी वे बातें, जो शायद ही आपने पहले कभी पढ़ी, सुनी और देखी हों:
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 16 अप्रैल, 2023 को आईपीएल 2023 मे अपना डेब्यू किया। वह भी मुंबई इंडियन्स टीम से खेले। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
- अर्जुन को क्रिकेट की दुनिया और मैदान में अर्जुन और "एटी" (AT) नाम से पुकारा जाता है।
- क्रिकेट से इतर अर्जुन को कुछ और खेल भी रास आते हैं, जिनमें बैडमिंटन और वॉलीबॉल हैं।
- छुट्टियां मनाने के लिए उनके पसंदीदा शहरों में ऑस्ट्रेलिया का सिडनी, ब्रिटेन का लंदन और भारत का गोवा शामिल है।
- खाने में उन्हें इंग्लिश ब्रेकफास्ट अच्छा लगता है, जिसमें बेकन (सुअर की पीठ या फिर बगल का नमक लगा भुना मांस) और तले हुए अंडे रहते हैं।
- हालांकि, खाने के खासा शौकीन (फूडी) अर्जुन को अपने घर के शेफ सुनील की मटन बिरयानी बहुत अच्छी लगती है। वह उसे बड़े चाव से खाते हैं।
- साउथ के एक्टर प्रकाश राज और बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित चेहरा आमिर खान उनके पसंदीदा एक्टर्स हैं।
- अर्जुन को इसके अलावा रैप, ओल्ड फैशन रॉक म्यूजिक के साथ पंजाबी गाने काफी भाते हैं। माइकल जैक्सन, सिद्धू मूसेवाला, शैरी मान और करण औजला उनके फेवरेट सिंगर्स हैं।
- हर समय उनके साथ एक नोटबुक भी रहती है, जिसमें वह जीवन के उतार-चढ़ाव के बारे में लिखते हैं। वह यह काम 2016 से कर रहे हैं।
- सचिन के पुत्तर अर्जुन को सांपों से डर लगता है। एक बार फील्डिंग के दौरान मैदान में उनके सामने सांप आ गया था, जिसे देखकर वह गेंद के पीछे जाने से रुक गए थे।
- वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और यही उनका जिंदगी का "मोटो" है।
