स्पोर्ट्स

16 April 2023 सुर्खियां खेल की: गुजरात की नजर पॉइंट टेबल के टॉप पर, एमबापे के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 16, 2023, 05:34 PM IST

16 April 2023 सुर्खियां खेल की: आईपीएल में एक और डबल हेडर का रोमांच देखने को मिला। रविवार को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात की नजर पॉइंट टेबल में टॉप पर है। इस मुकाबले को आईपीएल 2022 के खिताबी मुकाबले का रिपी कह सकते हैं।

Image

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी और किलियन एमबापे। (फोटो - IPL/BCCI और एमबापे के ट्विटर से)

16 अप्रैल के खेल सुर्खियां की बात करें तो आज क्रिकेट के साथ फुटबॉल फैन के लिए अच्छी खबर है। रविवार को आईपीएल मुकाबले में पिछले साल के खिताबी मुकाबले का मजा रिपीट होने वाला है। अगर कोई फैन पिछले साल फाइनल का लाइव मैच नहीं देख पाए थे, वे आज शाम में मजा ले सकते हैं, क्योंकि आज शाम में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के पिछले सीजन यानी 2022 के फाइनल में इन्हीं दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी। वहीं, फुटबॉल फैन के लिए एक अच्छी खबर है। कीलियम एमबापे ने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

गुजरात का आज होगा राजस्थान से सामना

रविवार को आईपीएल का छठा डबल हेडर मुकाबला खेला गया। पहला मुकाबला मुंबई और कोलकाता के बीच में खेला गया, जबकि दूसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन गुजराज टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान और गुजरात की टीम अपना-अपना अंतिम मुकाबला जीतकर यहां पहुंचे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने IPL में किया डेब्यू

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लाल अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय से आईपीएल में डेब्यू करने को लेकर बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे। रविवार को उन्होंने डेब्यू किया। ऑलराउंडर अर्जुन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू कैप दिया।

एमबाप्पे ने फ्रेंच लीग में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड बनाया

किलियन एमबापे और लियोनल मेस्सी के गोल से शीर्ष पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने दूसरे स्थान पर चल रहे लेन्स को 3-1 से हराकर अपनी बढ़त नौ अंक की कर ली। लेन्स की टीम को 19वें मिनट के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, क्योंकि अचरफ हकीमी के खिलाफ फाउल के बाद मिडफील्डर सेलिस अब्दुल समद को मुकाबले से बाहर कर दिया गया। मौजूदा सत्र में एडिनसन केवानी के 200 गोल के आंकड़े को पीछे छोड़कर पीएसजी के सर्वकालिक सबसे सफल खिलाड़ी बने एमबापे शनिवार को एक और गोल करके 139 गोल के साथ लीग वन में पीएसजी के सबसे सफल खिलाड़ी बने। केवानी ने इससे पहले 138 गोल दागे थे।

मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में इन दो खिलाड़ियों का होगा सामना

पांचवें वरीय आंद्रे रूबलेव ने वर्षा से प्रभावित सेमीफाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आठवें वरीय अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 5-7, 6-1, 6-3 से हराकर दूसरी बार मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। दो साल पहले यहां फाइनल में शिकस्त झेलने वाले रूस के रूबलेव फाइनल में छठे वरीय डेनमार्क के डेन होल्गर रूने से भिड़ेंगे। रूबलेव अगर जीत दर्ज करते हैं तो यह उनके करियर का 13वां और मास्टर्स स्तर का पहला खिताब होगा। रूने ने भी दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी इटली के यानिक सिनर के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 1-6, 7-5, 7-5 से जीत दर्ज की।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article