स्पोर्ट्स

17 April 2023 सुर्खियां खेल की: घर पर आरसीबी की नजर जीत पर, क्रिकेट के भगवान सचिन ने अपने लाल को लेकर कही यह बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 17, 2023, 05:10 PM IST

17 April 2023 सुर्खियां खेल की: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक और रोमांचक मुकाबला देखन को मिलेगा। सोमवार को आईपीएल के मौजूदा सीजन में पहली बार एमएस धोनी और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला न केवल रोमांचक होगा, बल्कि हाई स्कोरिंग मुकाबला भी हो सकता है।

Image

विराट कोहली और हॉकी इंडिया का लोगो। (फोटो - आरसीबी-हॉकी इंडिया के ट्विटर से)

Photo : Twitter

17 अप्रैल के खेल सुर्खियां की बात करें तो आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबला सोमवार को होने वाला है। होगा भी क्यों नहीं, क्योंकि आज यानी सोमवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एमएस धोनी और विराट कोहली पहली बार आमने सामने होंगे। आईपीएल इस मुकाबले का फैंस को बेसर्बी से इंतजार भी रहता है। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी जैसा कप्तान न कभी हुआ और ना ही भविष्य में होगा। वहीं, भारत तीन से 12 अगस्त तक पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी चेन्नई करने को तैयार है। वहीं, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बोले कि मैंने उन्हें खेलते हुए नहीं देखा था।

बेंगलोर का घरेलू मैदान पर आज चेन्नई से सामना

आईपीएल में एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। आईपीएल के 24वें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलोर का अपने होम ग्राउंड पर पलड़ा भारी है, लेकिन ओवरऑल आईपीएल की बात करें तो यहां बेंगलोर के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा काफी मजबूत है। मौजूदा आईपीएल में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

सचिन ने बेटे अर्जुन को लेकर कही यह बात

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रविवार को होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्य किया। इस दौरान अर्जुन ने दो ओवर भी किए, लेकिन विकेट लेने में सफल नहीं रहे। अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल में डेब्यू के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा यह मेरे लिए नया अनुभव था, क्योंकि अब तक मैंने वास्तव में उन्हें खेलते हुए नहीं देखा है। मैं बस इतना चाहता था कि उसे बाहर जाने और खुद को अभिव्यक्त करें। 2008 में मैंने मुंबई इंडियंस के लिख खेला था। 16 साल बाद अर्जुन ने भी इसी टीम के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया।

भारतीय पुरुष टीम अभ्यास शिविर के लिए ताशकंद रवाना

भारत की 19 सदस्यीय पुरूष मुक्केबाजी टीम 30 अप्रैल से 14 मई तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप से पहले अभ्यास शिविर के लिए सोमवार को ताशकंद रवाना हो गई। छह बार के एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता शिव थापा और 2019 में एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक भोरिया विश्व चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता को दो लाख डॉलर जबकि रजत पदक विजेता को एक लाख डॉलर और कांस्य पदक विजेता को 50 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की मेजबानी करेगा चेन्नई

भारत तीन से 12 अगस्त तक पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जिसका आयोजन इस शहर में होगा। इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन का सातवां सत्र सितंबर में चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के तैयारी के रूप में काम करेगा। तमिलनाडु के खेल मंत्री उधयनिधि स्टालिन ने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह अच्छा है कि हॉकी उस शहर में वापसी कर रहा है जो कभी दक्षिण भारत में खेल की राजधानी हुआ करता था।

धोनी जैसा कप्तान न हुआ और ना ही होगा: गावस्कर

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार देते हुए कहा कि उनके जैसा कप्तान ना कभी हुआ और ना ही भविष्य में होगा। पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स जानता है कि मुश्किल परिस्थितियों से कैसे बाहर निकलना होता है। यह केवल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी से ही संभव हो पाया है। 200 मैचों में कप्तानी करना बेहद मुश्किल है। इतने अधिक मैचों में कप्तानी करना बोझ है और इससे उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हो सकता है।’

बार्सिलोना ने गेटाफे से गोलरहित ड्रॉ खेला

बार्सिलोना के लिए जीत अचानक ही दूर की कौड़ी बन गई है, लेकिन स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में दोहरे अंक की बढ़त के कारण वह अब भी खिताब का प्रबल दावेदार बना हुआ है। बार्सिलोना ने ला लीगा में रविवार को अपना मैच गेटाफे से गोलरहित ड्रॉ खेला। यह लगातार तीसरा मैच है जिसमें बार्सिलोना गोल करने में नाकाम रहा। इससे अब उसकी दूसरे नंबर पर काबिज रियल मैड्रिड पर केवल 11 अंकों की बढ़त रह गई है। बार्सिलोना के अब 29 मैचों में 73, जबकि रिचल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 62 अंक हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article