मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवात्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर, 38 साल पहले विश्वनाथन आनंद से हुई थी शुरुआत

दीवाली के मौके पर 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर, अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। वह इस मुकाम तक पहुंने वाले मध्य प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। 2004 में जन्मे इस खिलाड़ी ने शुरुआत में मिली हार से उबरते हुए कुल सात अंक हासिल किए। विश्वनाथन आनंद के देश के पहले ग्रैंडमास्टर बनने के 38 साल बाद, अनुज की यह उपलब्धि भारतीय शतरंज के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवात्री रविवार को भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए। उन्होंने 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर यह खिताब हासिल किया। इस जीत के साथ ही वे अपने मध्य प्रदेश राज्य से पहले ग्रैंडमास्टर भी बन गए हैं।

Anuj Shrivatri

अनुज ने बने 100वें भारतीय ग्रैंडमास्टर। फोटो- ChessBase India

2004 में जन्मे श्रीवात्री ने टूर्नामेंट की शुरुआत हार के साथ की थी। अपना पहला गेम हारने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की और नौ राउंड के बाद सात अंकों के साथ टूर्नामेंट जीता। वे वियतनाम के गुयेन डुक होआ से आधे अंक आगे रहे, जबकि फिलीपींस के नूरी अलेखिन छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

End of Feed