Asian Wrestling Championship 2023: एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे भारत के अमित पंघाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2023, 05:39 PM IST

Amit Panghal, Asian Wrestling Championship 2023: अंतिम पंघाल ने जवाबी हमले का शानदार नमूना पेश करते हुए बुधवार को यहां एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया जबकि अंशु मलिक जापान की साए नैंजो के रक्षण को तोड़ने में नाकाम रही और उन्हें अब कांस्य पदक के लिए भिड़ना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023
  • भारत के युवा पहलवान अमित पंघाल का जलवा
  • अमित ने फाइनल में जगह बनाई

India in Asian Wrestling Championship 2023: भारत की युवा पहलवान अंतिम पंघाल ने जवाबी हमले का शानदार नमूना पेश करते हुए बुधवार को यहां एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया जबकि अंशु मलिक जापान की साए नैंजो के रक्षण को तोड़ने में नाकाम रही और उन्हें अब कांस्य पदक के लिए भिड़ना होगा। पिछले साल अंडर 20 विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी 18 वर्षीय पंघाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से हराया और फाइनल तक की राह में केवल एक अंक गंवाया।

Amit Panghal in Final of Asian Wrestling Championship 2023

अमित पंघाल (Instagram)

पंघाल ने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की अक्तेंग क्यूनिमजाएवा के खिलाफ चेतावनी मिलने के कारण एक अंक गंवाया लेकिन उन्होंने यहां मुकाबला आसानी से 8-1 से जीता। पंघाल ने अपने अभियान की शुरुआत सिंगापुर की सिआओ पिंग एलविना लिम के खिलाफ आसान जीत के साथ की और इसके बाद क्वार्टरफाइनल में चीन की ली डेंग को 6-0 से हराया।

End of Feed