स्पोर्ट्स

12 April 2023 सुर्खियां खेल की : जीत की हैट्रिक दर्ज करने उतरेगी सीएसके, रोहित के फॉर्म को लेकर शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 12, 2023, 04:24 PM IST

12 April 2023 सुर्खियां खेल की: आईपीएल में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।

Image

संजू सैमसन-एमएस धोनी और रोहित शर्मा। (फोटो - सीएसके और एमआई के ट्विटर से)

Photo : Twitter

12 अप्रैल के खेल सुर्खियां की बात करें तो आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम बुधवार को जीत ही हैट्रिक जमाने के इरादे से उतरेगी। होम ग्राउंड चेपक पर चेन्नई की राजस्थान से भिड़ंत होगी। दोनों टीमें तीन मैचों में दो-दो जीत दर्ज कर यहां पहुंची है। दोनों टीमें जीत की लय का बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, 24 पारियों के बाद पहला अर्धशतक जमाने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। रोहित ने दिल्ली के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर मुंबई को जीत के करीब तक पहुंचाया था। वहीं, इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के पहले राउंड में बेनफिका को हराकर एकतराफ जीत दर्ज की थी।

होम ग्राउंड पर दोबारा जीत दर्ज करने आज उतरेगा चेन्नई

चेन्नई सुपर किग्स की टीम होम ग्राउंड पर जीत की लय को बरकरार रखने के लिए इरादे से बुधवार को उतरेगी। आईपीएल के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियममें शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। धोनी की टीम फॉर्म में वापस लौट आई है। सीजन का पहला मुकाबला हारने के बाद लगातार दो मैच मं जीत हासिल कर यहां तक पहुंची है, जबकि राजस्थान की टीम भी तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज कर यहां तक पहुंची है। चेन्नई की टीम होम ग्राउंड पर दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

रोहित फॉर्म में लौटे, शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिये अच्छा संकेत है। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर तीन मैचों में पहली जीत दर्ज की। दिल्ली ने 172 रन बनाये जिसके जवाब में मुंबई ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। रोहित ने 65 रन बना, जो 24 पारियों के बाद उनका पहला अर्धशतक है। शास्त्री ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ दबाव का बखूबी सामना किया। उन्होंने मोर्चे से अगुवाई की। उनका फॉर्म में लौटना उनके और टीम के लिए अच्छा है।’

वॉल्श को विंडीज ने मुख्य कोच पद से हटाया

अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श को वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से हटा दिया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने टीम के दक्षिण अफ्रीका में हाल में खेले गए टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण में पहुंचने में नाकाम रहने के बाद यह फैसला किया। बोर्ड ने कहा कि वह वॉल्श और अन्य सहयोगी स्टाफ की जगह जल्द ही नई नियुक्ति करेगा। विश्वकप में टीम के लचर प्रदर्शन के बाद सहयोगी स्टाफ के किसी भी सदस्य के अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया है।

चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में इंटर मिलान

इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में बेनफिका को 2-0 से हराकर फिर से जीत की राह पकड़ी। इंटर मिलान इससे पहले छह मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाया था, लेकिन उसने तब जीत हासिल की जबकि इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इससे वह एक दशक से भी अधिक समय में पहली बार चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाने की स्थिति में पहुंच गया है। इंटर मिलान की यह पिछले एक महीने से भी अधिक समय में पहली जीत है, जबकि बेनफिका की सभी प्रतियोगिताओं में 15 मैचों में अजेय रहने के बाद यह लगातार दूसरी हार है।

चेन्नईयिन ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड को हराया

रहीम अली के दो गोल की मदद से चेन्नईयिन एफसी ने यहां हीरो सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के के ग्रुप डी मैच में नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 4-2 से करारी शिकस्त दी। चेन्नईयिन एफसी ने 17वें मिनट में ही पहला गोल किया। रहीम ने दाहिने छोर से मिले क्रॉस पर यह गोल दागा। आकाश सांगवान ने 34वें मिनट में दूसरा गोल करके चेन्नई की बढ़त को दोगुना किया। जब लग रहा था कि मैच पूरी तरह से चेन्नईयिन एफसी के नियंत्रण में है तब रोचरजेला ने 42वें मिनट में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड की तरफ से पहला गोल किया।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article