ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत विश्व चैंपियनशिप में अयोग्य घोषित

ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले युवा रेसलर अमन सहरावत को अधिक वजन के कारण वर्ल्ड चैंपियनशिप में अयोग्य घोषित कर दिया गया। पिछले वर्ष पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले अमन का वजन पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्पर्धा से पहले कराए गए वजन के दौरान 1.7 किग्रा अधिक पाया गया।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम को रविवार को तब करारा झटका लगा जब ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत को अधिक वजन पाए जाने के बाद जाग्रेब में चल रही प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। पिछले वर्ष पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले अमन का वजन पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्पर्धा से पहले कराए गए वजन के दौरान 1.7 किग्रा अधिक पाया गया।

Aman Sehrawat

अमन सेहरावत (साभार -ANI)

भारतीय दल के एक सूत्र ने ज़ाग्रेब से पीटीआई को बताया, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यजनक है कि अमन अपना वज़न नियंत्रित नहीं रख सका। जब वह वज़न मापने के लिए खड़ा हुआ तो उसका वज़न 1700 ग्राम ज़्यादा था। यह स्वीकार्य नहीं है। उसका वज़न इतना ज़्यादा कैसे हो गया, यह हमारी समझ से परे है।’’

End of Feed