Shooting World Cup: भारत के ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने निशानेबाजी विश्वकप में जीता गोल्ड मेडल

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2023, 08:42 PM IST

Aishwarya Pratap Singh wins gold medal in ISSF Shooting World Cup 2023: भारतीय शूटर एश्वर्या प्रताप सिंह ने काहिरा में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर एयर रायफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनके इस प्रदर्शन से भारत का दबदबा जारी है।

ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बुधवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में पुरुषों की व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिससे भारत ने इस प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाए रखा।

aishwarya pratap singh wins gold in shooting world cup

एश्वर्य प्रताप सिंह (SAI Media)

पिछले साल चांगवोन विश्वकप में भी स्वर्ण पदक जीतने वाले 22 वर्षीय तोमर ने फाइनल में ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर शमिरल पर 16-2 से आसान जीत दर्ज की।तोमर ने रैंकिंग राउंड में 400 6.4 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि शमिरल 407.9 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे थे।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!