अध्यात्म

Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी के दिन बन रहे हैं ये खास योग, पूजा से मिलेगा शुभ फल

Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख समृद्धि आती है। इस बार योगिनी एकादशी पर खास योग बन रहे हैं। आइए जानें इस शुभ संयोग के बारे में।

Image

Yogini Ekadashi 2024

Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी का व्रत हर साल आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 2 जुलाई 2024 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा। योगिनी एकादशी के दिन पूरे विधि- विधान के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। योगिनी एकादशी का व्रत करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन का व्रत रखने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस साल योगिनी एकादशी पर कुछ खास संयोग बन रहे हैं। इन योग में पूजा करने से पूजा करने का दौगुना फल प्राप्त होगा। ऐसे में आइए जानते हैं योगिनी एकादशी के दिन कौन से शुभ संयोग बनेंगे।

Yogini Ekadashi 2024 Shubh Sanyog (योगिनी एकादशी शुभ संयोग 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 2 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इस दिन 2 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। योगिनी एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 3 जुलाई को सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर होगा। इसके साथ ही इस दिन त्रिपुष्कर योग 2 जुलाई को सुबह 08 बजकर 42 मिनट से 3 जुलाई को सुबह 04 बजकर 40 मिनट तक रहने वाला है। इन दोनों शुभ संयोग में पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत 2024 (Yogini Ekadashi 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल योगिनी एकादशी व्रत आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल एकादशी तिथि की शुरुआत 1 जुलाई को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 2 जुलाई को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत 2 जुलाई 2024 को रखा जाएगा।

Yogini Ekadashi Importance (योगिनी एकादशी महत्व)

हिंदू धर्म शास्त्रों में योगिनी एकादशी के व्रत का खास महत्व है। इस एकादशी का व्रत करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के जितना बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस साथ योगिनी एकादशी का व्रत करने से मोक्ष के द्वार भी खुलते हैं। योगिनी एकादशी के दिन कुछ भी दान करने से सौ गुना दान करने के बराबर फल मिलता है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article