बीकानेर के राजघराने से जुड़ा है ये मंदिर जहां प्रधानमंत्री मोदी ने लिया देवी मां का आशीर्वाद, शुभ होते हैं सफेद चूहों के दर्शन

Karni Mata Mandir: राजस्थान के बीकानेर जिले में मौजूद करणी माता मंदिर अपनी एक अजीब परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां आपको भरपूर मात्रा में चूहे घूमते हुए नजर आ जाएंगे। अनुमान है कि इस मंदिर में 25 हजार चूहे मौजूद हैं। इस प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन के लिए आज यानी 22 मई 2025 के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।

Karni Mata Temple Rajasthan : भारत मंदिरों का देश है, यहां अलग-अलग परंपराओं वाले मंदिर काफी फेमस हैं। लेकिन आज हम आपको राजस्थान के एक फेमस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। बीकानेर जिले में मौजूद करणी माता मंदिर अपनी विशेष परंपरा के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में प्रसाद के तौर पर चूहों की जूठन दी जाती है। आज अपने बीकानेर दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी भी इस प्राचीन मंदिर के दर्शन किए। आइए जानते हैं करणी माता मंदिर के बारे में विस्तार से...

karni mata mandir

क्या है करणी माता मंदिर का इतिहास?

करणी माता मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है। जिसका निर्माण 20वीं शताब्दी की शुरुआत में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह द्वारा किया गया था। सफेद संगमरमर से मुगल वास्तुकला में बनाया गया ये मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। करणी माता मंदिर के गर्भगृह में देवी की प्रतिमा विराजमान है, जो अपने एक हाथ में त्रिशूल धारण किए हैं। इस प्रतिमा के बराबर में दो और प्रतिमाएं है। मान्यता है कि ये प्रतिमा देवी की दो बहनों की हैं।

End of Feed