अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी की जगह खरीदें ये 5 चीजें, खूब बरसेगी मां लक्ष्‍मी कृपा, घर में बढ़ेगा धन-धान्‍य

what to buy on akshaya tritiya: सोने चांदी के बढ़े दाम के चलते अगर आप इनकी खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं तो यहां बताई गई चीजें घर ले आएं। ये भी आपको भगवान विष्‍णु और देव लक्ष्‍मी की पूरी कृपा दिलाएंगी। यहां देखें ये लिस्‍ट।

what to buy on akshaya tritiya: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। हिंदू धर्म में इसे अत्यंत शुभ दिवस माना गया है। कई शुभ संयोग इस तिथि से जुड़े हैं। अक्षय का अर्थ ही होता है जो क्षय न हो और इसलिए कभी क्षय न होने वाला धातु सोना लोग बढ़ चढ़कर खरीदते हैं। लेकिन महंगाई के इस दौर में और सोने की आसमान छूती कीमत के बीच भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो खरीदी जा सकती हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का संचार होगा।

what to buy on akshaya tritiya

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी की जगह खरीदें ये 5 चीजें

भविष्य पुराण, नारद पुराण से लेकर कई पवित्र ग्रंथों में इस दिवस का उल्लेख मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी न ले सकें तो सुख-समृद्धि के लिए मिट्टी का बर्तन, कौड़ी, पीली सरसों, हल्दी की गांठ, रूई खरीदना बेहद शुभ रहेगा। अब सवाल उठता है कि आखिर यही चीजें क्यों? इन विभिन्न तत्वों का संबंध ग्रह नक्षत्रों से भी है।

End of Feed