अध्यात्म

Aaj ka Panchang 29 April: किस मुहूर्त में करें हनुमान जी की पूजा, जानें दिन में कब कब रहेंगे शुभ योग

Aaj ka Panchang 29 April 2025: अप्रैल 2025 की 29 तारीख को वैशाख,शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज के दिन हनुमान जी का पूजन शुभ रहेगा। आज दिन में अलग अलग समय में कई शुभ योग आपको मिलेंगे। आज नदी स्‍नान भी पुण्‍य देगा।

Image

aaj ka panchang 29 april 2025

Aaj ka Panchang 29 April 2025: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मंगलवार का योग है। इस द‍िन पूजा के लिए कई शुभ योग मिलेंगे। हनुमान जी के साथ श्री राम दरबार जी का दर्शन व जाप शुभ फल देगा। हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ कर सकते हैं। प्रति सप्ताह मंगलवार व्रत पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। मंगल व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। आज सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। आगे देखें 29 अप्रैल 2025 का पंचांग।

Aaj ka Panchang 29 April 2025

  • संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2082
  • माह- वैशाख, शुक्ल पक्ष
  • तिथि - द्वितीया
  • पर्व- मंगलवार व्रत, द्वितीया
  • दिवस- मंगलवार
  • सूर्योदय- 05:43am
  • सूर्यास्त- 6:54pm
  • नक्षत्र- कृतिका
  • चन्द्र राशि- वृष
  • स्वामी ग्रह - शुक्र
  • सूर्य राशि- मेष
  • करण- बालव
  • योग- सौभाग्य

29 April 2025 का शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत- 11:54 am से 12:45 pmतक
  • विजय मुहूर्त- 02:21pm से 03:24pm तक
  • गोधुली मुहूर्त- 06:23pm से 07:22pm तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- 4:05m से 05:09am तक
  • अमृत काल- 06:02am से 07:43am तक
  • निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:41से 12:21 तक रात
  • संध्या पूजन- 06:21pm से 07:09pm तक

दिशा शूल- उत्तर दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं। यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक

क्या करें- किसी पवित्र नदी में स्नान करें। शिवलिंग पूजन इस तिथि पर बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। मंगलवार को रोग से परेशान लोग हनुमान बाहुक का पाठ करें। पीपल के पत्ते की माला हनुमान जी की मूर्ति को पहनाएं। उनको पान व फल अर्पित करें।

क्या न करें- मन,वचन व कर्म से किसी को कष्ट मत दें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article