अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज निभाएंगे धनिये के बीज और गुड़ से जुड़ी ये पारंपरिक रस्म, जानें इसका धार्मिक महत्व

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 19, 2023, 02:15 PM IST

Radhika-Anant Gol Dhana Ceremony: 19 जनवरी 2023 को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की गोल धाणा (Gol Dhana) सेरेमनी है। जानिए इस रस्म को कैसे निभाते हैं।

गुजरात में इस पारंपरिक रस्म को अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) गुरुवार को निभाएंगे। ये एक पारंपरिक उत्सव है। ये समारोह वर पक्ष यानी लड़के के यहां मनाया जाता है। इस दौरान होने वाली बहू का परिवार लड़के वालों के घर पर उपहार और मिठाइयां भेजता है। साथ ही यहां धनिये के बीज और गुड़ का आदान-प्रदान होने के बाद रिंग सेरेमनी की रस्म होती है। जानते हैं इस सेरेमनी के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

radhima anant

क्या है गोल धाणा रस्म जिसे आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट निभाएंगे

क्या होता है गोल धाणा रस्म (What Is Gol Dhana Ceremony)

दरअसल गोल धाणा मूल रूप से गुजरातियों द्वारा शादी से पहले किए जाने वाली एक रस्म है। जिसे सगाई भी कह सकते हैं। गोल धाना समारोह के दौरान मेहमानों को धनिया के बीज और गुड़ दिये जाते हैं। इस दौरान लड़के और लड़की के परिवार के बीच धनिये के बीज और गुड़ का आदान-प्रदान होता है। ये रस्म लड़के के घर पर निभाई जाती है। दुल्हन की फैमिली की तरफ से लड़के के घर ढेर सारा उपहार और मिठाइयां पहुंचाई जाती हैं। फिर यहां पर धनिये के बीज और गुड़ एक दूसरे को देते हैं जिसके बाद रिंग सेरेमनी की रस्म की जाती है।

End of Feed