अध्यात्म

Mauni Amavasya 2023 Date, Puja Muhurat: 20 या 21 जनवरी कब है मौनी अमावस्या? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 19, 2023, 05:51 PM IST

Mauni Amavasya 2023 Date, Time, Puja Muhurat (मौनी अमावस्या कब है 2023): मौनी अमावस्या के दिन ये 5 कार्य बिल्कुल भी न करें नहीं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

Image

Mauni Amavasya 2023 Date: मौनी अमावस्या कब है?

Mauni Amavasya 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India: मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2023) इस बार 21 जनवरी 2023 दिन शनिवार को पड़ रही है। इस अमावस्या के दिन स्नान, दान और पुण्य के कार्य करने का विशेष महत्व माना जाता है। खासतौर से मौनी अमावस्या पर तिल और तिल से बनी वस्तुओं का दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को जीवन के सभी पाप और कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। यहां आप जानेंगे मौनी अमावस्या पर कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी न करें ये कार्य

मांस-मदिरा का सेवन- शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के दिन मांस-मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाप लगता है।

झूठ न बोलें- इस दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।

देर तक न सोएं- इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं। देर तक बिल्कुल भी न सोएं। क्योंकि मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। ध्यान रहे स्नान करने से पहले तक कुछ बोलें नहीं।

श्मशान जाने से बचें- मौनी अमावस्या के दिन श्मसान घाट या फिर कब्रिस्तान के आसपास जाने से बचें। इसके साथ ही अमावस्या के दिन रात में इधर-उधर न निकलें, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अमावस्या की रात में बुरी आत्माओं का वास होता है।

लड़ाई-झगड़ा न करें- अमावस्या के दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल भी न करें। न ही किसी को बुरा बोलें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article