क्या है असोज अमावस्या जिसने बदल डाली हरियाणा चुनाव की तारीख, बिश्नोई समाज के लिए क्यों खास है Asoj Amavasya

Asoj Amavasya 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान की तारीख 1 अक्टूबर से बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है। चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। यह फैसला बिश्नोई समाज के खास पर्व असोज अमावस्या को देखते हुए लिया गया है।

What is Asoj Amavasya 2024: केंद्रीय चुनाव आयोग ने अक्टूबर माह में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख बदल दी है। अब राज्य में वोटिंग 5 अक्टूबर को होगी। पहले मतदान के लिए 1 अक्टूबर की तारीख तय की थी। वोटिंग की तारीख बदलने के पीछे बिश्नोई समाज के खास पर्व असोज अमावस्या को बताया गया है। इस साल यह असोज अमावस्या 2 अक्टूबर को है औरहरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में रहने वाले हजारों बिश्नोई परिवार इस दिन राजस्थान की जाते हैं। इस कारण वो वोट डालने में असमर्थ रहेंगे। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों में बदलाव किया है।

Asoj Amavasya

What is Asoj Amavasya 2024

क्या है असोज अमावस्या

असोज अमावस्या बिश्नोई समाज के सबसे प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार को बिश्नोई समाज के संस्थापक गुरु जम्बेश्वर जी की याद में मनाया जाता है। बिश्नोई समाज के आराध्य गुरु जम्बेश्वर ने राजस्थान के बीकानेर में मुकाम नाम के गांव में समाधि ली थी। समाधि स्थल को अब मुक्ति धाम कहा जाता है। बिश्नोई समाज यह मानता है कि असोज अमावस्या वाले दिन यहां निष्काम भाव से सेवा करने वालों को मोक्ष प्राप्त होता है। इसी कारण यहां साल में दो बार मेला लगता है। पहला फाल्गुन अमावस्या पर और दूसरा आसोज अमावस्या के दिन।

End of Feed