जुलाई का पहला सप्ताह व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत गुरु पूर्णिमा से हुई है। 3 जुलाई को पूरे भारत में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है वहीं इसके अगले दिन यानी 4 जुलाई से सावन महीना लग जाएगा। इस दिन सावन का प्रथम मंगल गौरी व्रत (Mangla Gauri Vrat 2023) भी रखा जाएगा। इसी के साथ इस हफ्ते जया पार्वती व्रत (Jaya Parvati Vrat 2023) का समापन होगा और गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत (Gajanana Sankashti Chaturthi 2023) भी इसी सप्ताह रखा जाएगा। जानिए जुलाई के पहले सप्ताह के व्रत-त्योहारों की तिथि।
Weekly Vrat Tyohar 2023 Date (साप्ताहिक व्रत-त्योहार लिस्ट)
| डेट | त्योहार |
| 3 जुलाई 2023, सोमवार | गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, गौरी व्रत समाप्त, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत |
| 4 जुलाई 2023, मंगलवार | सावन प्रारंभ, प्रथम मंगला गौरी व्रत |
| 6 जुलाई 2023, गुरुवार | जयापार्वती व्रत समाप्त, गजानन संकष्टी चतुर्थी |
| 9 जुलाई 2023, रविवार | कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
4 जुलाई 2023 मंगलवार: इस दिन से सावन का महीना शुरू हो रहा है। इसी दिन सावन महीने का पहला मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। इस व्रत में मां गौरी की पूजा की जाती है। बता दें सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार के दिन मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है और शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। इस सावन कुल 9 मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे।
6 जुलाई 2023, गुरुवार: इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस व्रत में भगवान गणेश की पूजा की जाती है और रात्रि में चंद्रमा दर्शन कर पूजन के बाद व्रत खोला जाता है। इस दिन जया पार्वती व्रत का समापन भी होगा।
9 जुलाई 2023 रविवार: पंचांग के अनुसार इस दिन कालाष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन रात्रि प्रहर में भैरव देव की पूजा होती है। इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है।
