Sawan 2023 Start And End Date: सावन का महीना इस बार बेहद खास रहने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस साल श्रावण मास (Shravan Maas 2023) पूरे दो महीनों का होगा। ज्योतिष जानकारों की मानें तो ऐसा संयोग पूरे 19 सालों बाद बन रहा है। इस अद्भुत संयोग के कारण भक्तों के पास भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अधिक समय रहेगा। बता दें सावन के बीच में ही मलमास (Malmas 2023) लग रहा है। मलमास की वजह से ही सावन 59 दिनों का होगा, वहीं इस बार 8 सावन सोमवार व्रत (Somwar Vrat 2023) रखें जायेंगे जबकि मंगला गौरी व्रत (Mangla Gauri Vrat 2023) की संख्या 9 होगी और सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2023) 2 पड़ेंगी। जानिए सावन कब से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति कब होगी।
Sawan Kab Se Lagega 2023 (सावन कब से लगेगा 2023)
सावन महीना श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और इसकी समाप्ति श्रावण पूर्णिमा के दिन होती है। इस साल सावन महीने की पहली तारीख 4 जुलाई को है। इसलिए ये पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। वहीं इसकी समाप्ति की बात करें तो ये पवित्र महीना 31 अगस्त को समाप्त होगा।
Sawan Ka Pehla Somvar Kab Hai, First Sawan Somvar Date (सावन का पहला सोमवार कब है)
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। दूसरा सोमवार 17 जुलाई को, तीसरा सोमवार 24 जुलाई, चौथा सोमवार 31 जुलाई, पांचवां सोमवार 7 अगस्त, छठा सोमवार 14 अगस्त, सातवां सोमवार 21 अगस्त और आठवां सोमवार 28 अगस्त को है।
Sawan Month Importance (सावन महीने का महत्व)
हिंदुओं के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। क्योंकि इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति पूरे सावन शिव की सच्चे मन से भक्ति करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हों या जिनका विवाह नहीं हो पा रहा है उन्हें सावन सोमवार के व्रत करने चाहिए।
