अध्यात्म

साप्ताहिक व्रत-त्योहार (12 से 18 जून 2023): इस हफ्ते पड़ेगी योगिनी एकादशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और आषाढ़ अमावस्या, जानें डेट और मुहूर्त

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 12, 2023, 09:48 AM IST

Weekly Vrat Tyohar List (12 To 18 June 2023): इस सप्ताह योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2023), मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2023), प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat), रोहिणी व्रत (Rohini Vrat) और अमावस्या (Amavasya 2023) पड़ेगी। जानिए हफ्ते में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की डेट।

Image

जून साप्ताहिक व्रत-त्योहार लिस्ट

Weekly Vrat Tyohar List (12 To 18 June 2023): जून महीने का ये सप्ताह कई व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा। इस हफ्ते का पहला त्योहार होगा योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi Kab Hai 2023) जो 14 जून को पड़ रही है। इसके अगले ही दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2023) और मिथुन संक्रांति (Mithun Sankranti 2023) पर्व भी मनाया जाएगा। इसी के साथ इस हफ्ते मासिक शिवरात्रि (Shivratri Kab Hai 2023) व्रत भी पड़ेगा। वहीं सप्ताह की समाप्ति आषाढ़ अमावस्या (Ashad Amavasya 2023) के साथ होगी। जानिए इस हफ्ते पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों की डेट और मुहूर्त।

साप्ताहिक व्रत-त्योहार (Weekly Festivals Date And Muhurat)

तिथिव्रत-त्योहार
14 जून 2023, बुधवार योगिनी एकादशी
15 जून 2023, गुरुवारयोगिनी एकादशी पारण. मिथुन संक्रांति, मासिक कार्तिगाई, प्रदोष व्रत
16 जून 2023, शुक्रवारमासिक शिवरात्रि
17 जून 2023, शनिवाररोहिणी व्रत, दर्श अमावस्या
18 जून 2023, रविवारआषाढ़ अमावस्या

योगिनी एकादशी 2023 मुहूर्त (Yogini Ekadashi 2023 Muhurat)

योगिनी एकादशी डेट14 जून 2023, बुधवार
एकादशी तिथि प्रारम्भ13 जून 2023 में सुबह 09:28
एकादशी तिथि का अंत14 जून 2023 को सुबह 08:48 बजे पर
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय08:32
15वां जून को, पारण का समय04:52 AM से 07:34 AM तक

मिथुन संक्रांति 2023 डेट और मुहूर्त (Mithun Sankranti 2023 Date And Muhurat)

जब सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं तब मिथुन संक्रांति मनाई जाती है। इस बार ये संक्रांति 15 जून 2023 को मनाई जाएगी। मिथुन संक्रांति पुण्य काल 15 जून की सुबह 11:37 AM से 06:22 PM तक है। वहीं मिथुन संक्रान्ति महा पुण्य काल 04:07 PM से 06:22 PM तक है। मिथुन संक्रान्ति का क्षण 06:29 PM का है। मिथुन संक्रांति दान-पुण्य के कार्य करने के लिए शुभ मानी जाती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article