अध्यात्म

Sawan 2023: दो दशक बाद सावन में बना दुर्लभ संयोग, 5 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 11, 2023, 01:38 PM IST

Sawan 2023 Start Date (Sawan Kab Se Shuru Hai 2023): सावन कब से शुरू है 2023 इस चीज को लेकर लोग काफी सर्च कर रहे हैं। तो बता दें इस साल श्रावण मास (Shravan Maas 2023) 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। वहीं सावन शिवरात्रि जल चढ़ाने (Sawan Shivratri Jaal Date 2023) का दिन 15 जुलाई का रहेगा। जानिए सावन महीना किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

Image

Sawan 2023: सावन में 5 राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है

Sawan 2023 Start And End Date In India: सावन का महीना जुलाई में शुरू हो रहा है और अगस्त तक ये महीना चलेगा। खास बात ये है कि इस बार श्रावण एक नहीं बल्कि 2 महीने तक रहेगा। दरअसल इस सावन मलमास (Malmas 2023) लग रहा है जिसके कारण ये महीना बढ़ गया है। हिंदू पंचांग अनुसार सावन की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 18 जुलाई को मलमास लग जाएगा जो 16 अगस्त तक चलेगा। वही श्रावण मास 31 अगस्त को खत्म होगा। बताया जा रहा है कि ऐसा संयोग 19 साल बाद यानि करीब दो दशक बन रहा है। जानिए किन राशियों के लोगों पर इस महीने भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना काफी लकी साबित होने वाला है। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मलेगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। सावन सोमवार व्रत आपके लिए विशेष रूप से फलदायी साबित होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सावन का पवित्र महीना शुभ साबित होगा। इस राशि वालों के सारे सपने पूरे होंगे। भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। विदेशा जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। अगर आप वाहन खरीदने का सपना देख रहे हैं तो सावन में आपका ये सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर भगवान शिव मेहरबान रहेंगे। सावन में आप अपने जीवन में सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। जिससे आप अपने कार्यों को सही ढंग से कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। कोई बड़ा प्रोजक्ट हाथ लग सकता है।

वृश्चिक राशि

ये सावन वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा। आपके सपने पूरे होंगे। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। सैलरी बढ़ने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सावन का महीना लकी साबित होगा। करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। वेतन में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article