Weekly Horoscope (09 To 15 November 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है 9 से 15 नवंबर तक का दिन, जानें साप्ताहिक राशिफल से

Weekly Horoscope (09 November To 15 November 2025): नवंबर का दूसरा सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में विस्तार से आप यहां से जान सकते हैं। यहां 9 नवंबर से 15 नवंबर तक का साप्ताहिक राशिफल मौजूद है। साथ ही उपाय भी बताए गए हैं।

Weekly Horoscope (09 November To 15 November 2025): मार्गशीर्ष माह के प्रथम सप्ताह के प्रथम रविवार को चन्द्रमा बुध प्रधान राशि मिथुन में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। मंगल - बुध वृश्चिक राशि में, शनि मीन, चन्द्रमा मिथुन, गुरु कर्क, केतु सिंह व सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। यह सप्ताह श्री कृष्ण भक्ति का है। श्रीमद्भभागवत गीता के पाठ, श्रवण व परम ब्रम्ह कृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करने का है। दान - पुण्य एक दिन में नहीं होता। गोविंद का भजन व नाम जप नित्य हो। इस सप्ताह किसी मन्दिर में भगवान गोविंद के विग्रह के सामने उनको बाँसुरी अर्पित करें व उनकी 04 परिक्रमा करें। भगवान की मूर्ति की परिक्रमा से पाप नष्ट होते हैं व श्री कृष्ण शरणागति प्राप्त होती है।इस अंतराल में वृष व मकर राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। कर्क व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवम्बर 2025 तक (pic credit: canva)

साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवम्बर 2025 तक-

मेष- व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे।कन्या व तुला राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।बैंकिंग व मीडिया जाँब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें।गुरु व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद ज्यादा अनुकूल फल देगा।भाग्य प्रतिशत-80%

End of Feed