अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: इन 3 बर्थ डेट्स वालों का आज जागेगा भाग्य, पढ़ें 9 नवंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 9 नवंबर है, अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

Image

रविवार का अंकज्योतिष भविष्यफल (pic credit:canva)

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 09 नवम्बर 2025 है। 09 का अंक आत्मबल, संयम, धन, वैभव व ऐश्वर्य का है। 09 का अंक धर्म व आध्यात्म का प्रतीक है। रियल स्टेट, कंस्ट्रक्शन व पॉलिटिकस का कारक ग्रह मंगल ही है।मंगल ही सुमङ्गल करते हैं।आज 09-11-2025 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। मंगल गुरु व सूर्य का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01,03 तथा 02 हैं। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। धार्मिक कार्य करते रहें। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01

शुभ अंक- 02 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रगति होगी। सूर्य व मंगल मित्र हैं। भग्यांक02 का स्वामी चन्द्रमा परिवर्तन का प्रतीक है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मङ्गल के द्रव्यों मसूर व गुड़ इत्यादि का दान करें।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 09

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 09 का व्यक्ति न्यू बिजनेस डील में बड़ा लाभ दे सकता है।गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में उन्नयन देंगे।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01 व 02

जाँब व व्यवसाय- गुरु व मंगल मित्र हैं। आज बैंकिंग , आईटी व मेडिसिन व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेतन हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।

स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। चावल का दान करें।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 06 व 07

जाँब व व्यवसाय- जाँब में आशातीत सफलता मिलेगा। बैंकिंग, मीडिया व एजुकेशन फील्ड में प्रोमोशन का संकेत है। व्यवसाय बेहतर होना चाहिए।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 04 व 07

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से लाभ मिलेगा। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोत्साहित करेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 04 व 08

जाँब व व्यवसाय- आज मीडिया, फ़िल्म ,मेडिसिन व टीचिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन है।सुंदरकांड पाठ करें। जाँब में भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।गाय को गुड़ खिलाएं।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 04 व 08

जाँब व व्यवसाय- जाँब को लेकर नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन करना पड़ सकता है।किसी विशेष दायित्व निर्वहन के आनन्द को महसूस करेंगे। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 04 व 06

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में संघर्ष का है।शनि ,उसके मित्र ग्रह बुध व शुक्र मीडिया,फ़िल्म,आईटी व एडमिनिस्ट्रेटिव जाँब वालों को सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।सात अन्न का दान करें।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 02 व 03

जाँब व व्यवसाय- आज मंगल ,गुरु व चन्द्रमा जाँब को नई दिशा देगा। मंगल व सूर्य प्रशासनिक सेवा व राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता देगा। स्वास्थ्य- कफ जनित या श्वांस विकार से कष्ट हो सकता है।चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व शक्कर इत्यादि का दान करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article