अध्यात्म

Maagh Mela 2026 Snan Dates List: 2026 में माघ मेला कब से कबतक लगेगा? जानें, किस-किस दिन हैं प्रमुख स्नान

Maagh Mela 2026 Snan Dates List (माघ मेला में स्नान की कब कब होगा) Prayag Maagh Mela Mein Snan kis-kis Tarikh ko Honge : माघ मेला 2026 जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होगा यहां से आप माघ मेला के डेट्स जान सकते हैं। माघ मेला किस तारीख से शुरू होगा और किस दिन समाप्त होगा, इसकी सारी जानकारी यहां है।

Image

माघ मेला 2026 कब से कबतक लगेगा (pic credit: iStock)

Maagh Mela 2026 Snan Dates (माघ मेला में स्नान की कब कब होगा): प्रयागराज का माघ मेला भारत की सबसे प्राचीन और पवित्र धार्मिक परंपराओं में से एक है। यहां हर साल माघ मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला पौष पूर्णिमा से शुरू होकर माघ पूर्णिमा या महाशिवरात्रि तक चलता है। माघ मेले में पूरे देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। इस दौरान लाखों श्रद्धालु, साधु-संत और कल्पवासी संगम तट पर स्नान, पूजा, ध्यान और तपस्या करते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि माघ मास का मेला प्रयागराज में किस तारीख से लगने वाला है। यहां माघ मेला के सभी प्रमुख डेट्स के बारे में बताया गया है।

माघ मेला 2026 की तिथियां-

3 जनवरी 2026शनिवारपौष पूर्णिमा
15 जनवरी 2026गुरुवारमकर संक्रांति
18 जनवरी 2026रविवारमौनी अमावस्या
23 जनवरी 2026शुक्रवारबसंत पंचमी
1 फरवरी 2026रविवारमाघी पूर्णिमा
15 फरवरी 2026रविवारमहाशिवरात्रि

पौष पूर्णिमा

पौष पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत पावन और शुभ माना गया है, क्योंकि इसी दिन से माघ मास के पवित्र स्नान (माघ स्नान) की शुभ शुरुआत होती है। साल 2026 में 3 जनवरी, शनिवार के दिन पौष पूर्णिमा है।

मकर संक्रांति

जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि (शनि की राशि) में प्रवेश करते हैं, तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन से सूर्य उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं। भगवद गीता में कहा गया है कि उत्तरायण में देह त्यागने वाला जीव मोक्ष प्राप्त करता है। साल 2026 में 15 जनवरी, गुरुवार को मकर संक्रांति मनाया जाएगा।

मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास की अमावस्या तिथि को कहा जाता है। यह दिन मौन, ध्यान, स्नान और दान के लिए अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। साल 2026 में 18 जनवरी, रविवार को मकर संक्रांति मनाया जाएगा।

बसंत पंचमी

बसंत पंचमी को श्री पंचमी, सरस्वती पूजा या ऋतु बसंत का स्वागत भी कहा जाता है। ये पर्व माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में 23 जनवरी, शुक्रवार को बसंत पंचमी मनाया जाएगा।

माघी पूर्णिमा

माघी पूर्णिमा माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पड़ती है। इस दिन सूर्य, चंद्र और पवित्र नदियों का विशेष महत्व माना जाता है। साल 2026 में 1 फरवरी, रविवार को माघी पूर्णिमा मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि

माघ मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाया जाता है। यह दिन शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है। साल 2026 में 15 फरवरी, रविवार को महाशिवरात्रि मनाया जाएगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article