Weekly Rashifal 8 Decembet To 14 December 2024 (साप्ताहिक राशिफल 08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2024): दिसंबर महीने का दूसरा सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगा। वृष राशि के जातक को इस सप्ताह मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। कर्क राशि वालों को व्यवसाय में सफल रहेंगे। इस सप्ताहर धनु राशि तृतीय शनि व वृष राशि का गुरु व इस राशि से तृतीय का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा । कुंभ जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। आइए जानें सारी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष
इस सप्ताह सूर्य इसी राशि से अष्टम में है। जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृष
इस सप्ताह इस राशि के गुरु व मङ्गल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें । मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व गुड़ का दान करें।
मिथुन
शनि नवम व सूर्य सप्तम होंगे। चन्द्रमा कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। जॉब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। बुधवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।
कर्क
सोमवार के बाद मीन के चन्द्रमा शुभ हैं। अष्टम शनि शुभ रहेंगे। सूर्य पंचम रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।
सिंह
राशि स्वामी सूर्य इसी राशि से चतुर्थ स्थान में गोचर करेंगे। इस सप्ताह शुक्र व बुध मीडिया,आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। शुक्र व शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार से शुक्रवार तक किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।
कन्या
सूर्य इसी राशि से तृतीय रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के द्वितीय दिन से चन्द्रमा नवम रहकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
तुला
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का कुम्भ व गुरु का इस राशि से अष्टम गोचर व सूर्य का द्वितीय गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के मीन यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।
वृश्चिक
सूर्य इसी राशि में रहेंगे। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। छात्रों के करियर में लाभ संभावित है।
धनु
सूर्य इसी राशि से व्यय भाव में रहेंगे। तृतीय शनि व वृष राशि का गुरु व इस राशि से तृतीय का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा । स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। के बाद चन्द्रमा सिंह राशि में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मकर
शनि इसी राशि से द्वितीय में व गुरु पंचम स्थान पर गोचर कर रहे हैं। शनि व शुक्र प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। कुम्भ का शनि अनुकूल हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। रविवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। परिवार में रुका कार्य पूर्ण होगा।
कुम्भ
गुरु वृष व सूर्य एकादश रहेंगे। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
मीन
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ व गुरु इसी राशि से तृतीय गोचर में शुभ है। शनि द्वादश व्यय भाव में हैं। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद इस राशि में गोचर करता चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें।
