अध्यात्म

Mokshada Ekadashi 2024 Daan: मोक्षदा एकादशी के दिन करें इन खास चीजों का दान, हर काम में मिलेगी सफलता

Mokshada Ekadashi 2024 Daan: मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत करने का दान- पुण्य करने का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

Image

Mokshada Ekadashi 2024 Daan

Mokshada Ekadashi 2024 Daan: मोक्षदा एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस बार मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा- अर्चना की जाती है। ये व्रत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भी बहुत उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से साधक को भी जन्म- मरण के बंधन से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। एकादशी के दान- पुण्य भी किया जाता है। आइए जानें कि मोक्षदा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ फलदायी होता है।

Mokshada Ekadashi 2024 Daan (मोक्षदा एकादशी दान लिस्ट 2024)

कंबल का दान

मोक्षदा एकादशी के दिन के समय में सर्दी आ जाती है, इसलिए इस दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़ो का दान करना चाहिए। ठंड में कंबल दान करने से व्यक्ति के ऊपर सदा भगवान विष्णु की कृपा बरसती रहती है।

अन्न दान

एकादशी व्रत अगले दिन पारण के समय में अन्न का दान करना चाहिए या ब्रह्मणों को भोजन कराना चाहिए। अन्न का दान करने से व्यक्ति के भंडार में कभी भी अन्न, धन की कोई कमी नहीं होती है। उसके भंडार भरे रहते हैं।

गुड़ और मूंगफली

मोक्षदा एकादशी के समय में ठंड बढ़ जाती है। इस कारण इस समय में गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए। इस दिन गुड़ और मूंगफली का दान करने से साधक के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।

गीता की पुस्तक का दान

मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है, इसलिए इस दिन आप गीता की पुस्तक का दान भी कर सकते हैं। गीता का दान देने से आपके लिए मोक्ष के मार्ग खुलेंगे और अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होगी।

सब्जियों का दान

एकादशी के दिन आप हरी सब्जियों का दान भी कर सकते हैं। इसका दान करने से आपके धन- धान्य में वृद्धि होगी और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article