अध्यात्म

Weekly Rashifal 5 To 11 May 2025: मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए खास हैं ये 7 दिन, जानिए बाकी राशियों का क्या रहेगा हाल

Weekly Rashifal 5 To 11 May 2025: : इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में हैं। चन्द्रमा सप्ताह के आरम्भ में कर्क राशि में रहेंगे। ढ़ाई दिन में चन्द्रमा राशि बदलते हैं। गुरु वृष, मंगल, कर्क, केतु कन्या, शनि, बुध, राहु व शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे। इस प्रकार यह सप्ताह ग्रहों का खेल सभी राशियों को कुछ ज्यादा ही प्रभावित करेगा।

Image

Weekly Rashifal 5 To 11 May 2025

Weekly Rashifal 5 To 11 May 2025: इस सप्ताह मेष व सिंह राशि के जातक सूर्य व मंगल गोचर का लाभ लेंगे जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा। कन्या व मकर राशि के लोग अपने कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। छात्र पढ़ाई करते रहें । व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। वृश्चिक व तुला राशि के जातकों को अभी से जॉब परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए।आइए अब इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

Weekly Rashifal 5 To 11 May 2025

मेष-इस राशि के जातक इस सप्ताह धन की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रिश्तों को सुधारने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं का दान करें। मीन राशि के जातकों से लाभ होगा।

वृष- बुधवार के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यह सप्ताह जॉब को लेकर संघर्ष का है।धन का आगमन हो सकता है। छात्र प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व कुम्भ मित्र राशियां हैं जो लाभ प्रदान करेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

मिथुन- गुरुवार के बाद जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। बुधवार के बाद व्यवसाय में कोई नया प्रयास कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। कुम्भ व तुला राशि के जातक आपके लिए शुभ हैं। बुधवार के बाद धन आगमन है।

कर्क- चन्द्र गोचर सोमवार व गुरुवार को धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्त रखेगा। इस राशि के लोग अच्छे व्यवसायी भी होते हैं। मंगल इस सप्ताह मन में उत्कर्ष देगा। स्वास्थ्य सुख से लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। मंगलवार तक धन बचा कर व्यय करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।

सिंह- इस सप्ताह के प्रारंभ में दो दिन व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नए कारोबार का विचार अभी टल सकता है। गुरुवार के बाद जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। किसी मेष व कर्क राशि के व्यक्ति से लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण व भाषा में अनुशासन बरतें। रविवार को गेहूं दान करें।

कन्या- राशि स्वामी बुध का गोचर प्रभाव सफलता प्रदान कराएगा। इस सप्ताह आपके कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। माता का आशीर्वाद लें। नीला रंग शुभ है। मिथुन व वृश्चिक राशि से लाभ सम्भव है। गुरुवार को किसी विवाद की संभावना से दूर रहें। अन्न दान करते रहें।

तुला- मंगलवार के बाद स्वास्थ्य में सुधार संभव है। शनिवार को वाद विवाद हो सकती है। गुरुवार को धन की प्राप्ति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। मिथुन व मकर आपकी मित्र राशि है, इन राशियों का सहयोग लें। चावल दान करना श्रेयष्कर है।

वृश्चिक- सप्ताह के आरंभ के दो दिवस आप आर्थिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब परिवर्तन की प्रबल संभावना है। व्यवसाय में संघर्ष है। आप हनुमान जी व माता दुर्गा जी की पूजा करें। कन्या व कर्क राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगलवार को स्वास्थ्य से कष्ट सम्भव है। मंगलवार को गुड़ दान करते रहें।

धनु- इस वीक घर पर ही धार्मिक कार्य रहें। मंगलवार के बाद व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि से लाभ होगा। शनिवार को किसी से विवाद हो सकता है। सोमवार को चांदी का चन्द्रमा दान करें।

मकर- इस सप्ताह जॉब में प्रगति होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। वृष एवं तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। स्वास्थ्य में शनि व मंगल का गोचर अभी कष्ट देगा। शनिवार को उड़द व तिल का दान करें।

कुंभ- इस सप्ताह जॉब में प्रोन्नति हो सकती है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद लें। आसमानी रंग शुभ है। तुला व कन्या राशि का सहयोग ले सकते हैं। बुधवार तक व्यवसाय में बड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन शनिवार के बाद समाधान निकल जाएगा।

मीन- सोमवार के बाद किसी नए बिज़नेस प्रोजेक्ट पर सोचना आरंभ करेंगे। सप्ताह के आरंभिक तीन दिन आर्थिक सफलता का है। शनिवार व रविवार को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत करें। जॉब में प्रगति होगी।लाल रंग शुभ है। कर्क व कन्या राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article