Morning Powerful Mantra: कहते हैं सुबह की शुरुआत जितनी सकारात्मक तरीके से की जाए उतना ही पूरा दिन अच्छा गुजरने के आसार रहते हैं। धार्मिक ग्रंथों में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें रोज सुबह उठकर करने से दुर्भाग्य दूर हो जाता है। अगर आप भी अपना बेड लक दूर करना चाहते हैं तो रोज सुबह इन खास मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे आपके सारे काम बनने लगेंगे और किसी चीज का अभाव नहीं रहेगा। जानिए ये कौन से मंत्र हैं।
सुबह उठते ही इस मंत्र का करें जप (Morning Mantra)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार व्यक्ति के हाथ में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए सुबह उठने के साथ ही कुछ समय के लिए अपनी हथेलियों को जोड़कर रखें और इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं इससे बेड लक दूर हो सकता है।

सुबह का मंत्र
मंत्र- कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम्।।
गायत्री मंत्र का करें जप (Gaytri Mantra)
हिंदू धर्म में गयात्री मंत्र का विशेष महत्व माना जाता है। रोज सुबह उठकर इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति के अंदर पॉजिटिविटी बनी रहती है। साथ ही दुख और दरिद्रता का नाश होता है। इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति को सफलता मिलती है।

गायत्री मंत्र
मंत्र- ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
गणेश जी का मंत्र (Ganesh Mantra)
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ।।

गणेश मंत्र
इस मंत्र का अर्थ है, 'श्री गणेश, जो बुरा कर रहे हैं उनका विनाश करें, आप सौ सूर्य के समान हैं, विघ्नहरता हैं। आज मेरे कार्यों में जो भी बाधा बनने की कोशिश करे या फिर बाधा डाले, उसका सर्वनाश कर दीजिए।'
स्नान मंत्र (Snan Mantra)
-गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरि जल स्मिन्सन्निधिं कुरु..’।।

स्नान मंत्र
आप यदि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करते हैं, तो आपको इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इसका मंत्र का अर्थ होता है कि 'हे गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु कावेरी मैं जिस जल से स्नान कर रहा हूं, उस जल में पधारिये।' इस मंत्र का जाप करने से शरीर ही नहीं बल्कि मन भी पवित्र हो जा जाता है।
