Weekly Rashifal 2025 (12 To 18 May): सप्ताह के आरंभ में चन्द्रमा तुला राशि में हैं सवा दो दिन में वह वृश्चिक में आ जाएंगे। 14 मई को धनु में गोचर करेंगे। 15 को सूर्य भी मेष से वृष राशि में आ जाएंगे। मंगल इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि मीन राशि के हो चुके हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। यह ग्रह गोचर मेष व कुम्भ राशि को लाभान्वित करेगा। मंगल व शनि मकर के जातकों को संघर्ष देंगे। सिंह व मीन के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। कर्क राशि के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल जानते हैं...
मेष-इस राशि के जॉब से सम्बद्ध लोग मकर के चन्द्रमा अर्थात 12 से 15 मई के बीच लाभान्वित होंगे। 16 से 17 तक जॉब में कोई नया अनुबंध हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। 17 मई को विवाद से बचें। व्यवसाय में उन्नति होगी। पूजा पाठ करते रहें। हनुमानबाहुक का पाठ करते रहें।
वृष- 16 से 17 मई के मध्य वृषिक का चन्द्रमा व मंगल धन का आगमन कराएगा। 16 व 17 सूर्य का वृष व चन्द्रमा का गोचर का इस राशि पर प्रभाव बेहतर परिणाम देगा। 13 व 14 मई को स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व मिथुन मित्र राशियां हैं जो इस सप्ताह लाभ प्रदान करेंगी। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ होगा।
मिथुन- चन्द्रमा का 14 से 16 मई तक गोचर इस राशि पर बेहतर प्रभाव पड़ेगा। 13 व 15 मई को इस राशि पर ग्रहों का प्रभाव आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। जॉब परिवर्तन में कोई भी नया कदम सोच समझ कर ही लें क्योंकि निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।
कर्क- 15 मई के बाद सूर्य व चन्द्र गोचर लाभ देंगे। व्यवसाय में संघर्ष है। व्यवसाय में 12 मई के बाद लाभान्वित होंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव की पूजा करते रहें। इस सप्ताह आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। 13 मई के बाद धन का आगमन होगा।
सिंह- सूर्य व मंगल गोचर 15 मई के बाद लाभ देगा। प्रतिदिन प्रातःकाल घर में ही श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। रविवार व मंगलवार को गेहूं का दान करें। कर्क व सिंह राशि के मित्र का सहयोग मिलेगा। 12 से 16 मई के मध्य छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग शुभ है।
कन्या- 12 से 14 मई के मध्य तुला राशि में चन्द्रमा रहेंगे तब तक इस राशि के लोग दुर्गासप्तशती का पाठ करते रहें। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। 13 से 15 मई के मध्य स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
तुला- 14 से 16 मई तक हेल्थ से कष्ट संभव है। महामृत्युंजय मन्त्र का जप कर सकते हैं या हनुमानचालीसा का 100 बार पाठ करें। 15 मई के बाद सूर्य का वृष गोचर आपको धन प्राप्ति के नए स्रोत बनवाएगा। मंगल का गोचर कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला रंग शुभ है।
वृश्चिक- द्वादश चन्द्रमा शुभ है लेकिन क्रोध को प्रभावी मत होने दें। इस सप्ताह आप हनुमानबाहुक का पाठ करें। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। रविवार व मंगलवार को गुड़ का दान करें। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
धनु- इस सप्ताह जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। 12 से 16 मई के मध्य लाभ के संकेत हैं। 13 के बाद धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि की सहायता लें। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
मकर- 12 व 13 मई शनि व चन्द्र गोचर के प्रभाव से जॉब में लाभ होगा। 12 मई को चन्द्रमा वृश्चिक में आ जाएंगे जिससे भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह व्यवसाय से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 13 को हेल्थ के प्रति सचेत रहें।
कुंभ- 12 से 13 मई तक चन्द्रमा व मंगल गोचर के प्रभाव के कारण हेल्थ को लेकर तनाव में रहेंगे। जॉब में सफलता ही सफलता है। व्यवसाय में भी लाभ रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करने का विचार बनाएंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इस सप्ताह धन का ज्यादा व्यय मत करें। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
मीन-15 मई के बाद सूर्य का वृष में आना उन्नतिकारक है। 13 मई को किसी से भी विवाद मत करें। पीला रंग शुभ है। 14 मई के बाद छात्र प्रगति करेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा। प्रतिदिन प्रातःकाल श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। छात्रों को लाभ होगा। निष्कर्षतः यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभकारी व उत्तम रहेगा।
