जिस महिला की नाक पर होता है ऐसा तिल, उसके पति की किस्मत बदलते नहीं लगती देर

जिन लोगों की नाक की नोक पर तिल होता है, वे बुद्धिमान, क्रिएटिव और भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोग अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। जानिए नाक पर कैसे तिल होना बेहद शुभ माना जाता है।

Authored by: लवीना शर्माUpdated May 11 2025, 08:23 IST
भाग्यशाली महिलाओं की पहचान है ऐसे तिलImage Credit : Canva01 / 06

भाग्यशाली महिलाओं की पहचान है ऐसे तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की नाक पर तिल होता है, वे आमतौर पर भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं आत्मविश्वासी, स्वाभिमानी और दृढ़ निश्चयी होती हैं। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं और अक्सर सफलता प्राप्त करती हैं। चलिए जानते हैं महिलाओं की नाक के भाग्यशाली तिलों के बारे में विस्तार से यहां।

नाक के बाएं हिस्से पर तिलImage Credit : Canva02 / 06

नाक के बाएं हिस्से पर तिल

ऐसी महिलाएं अपने जीवनसाथी के साथ प्यार और खुशी से रहती हैं। उनका दांपत्य जीवन सुखद और प्रेम से भरा होता है। साथ ही ऐसी महिलाएं बेहद धैर्यवान भी होती हैं।

नाक की नोक पर तिलImage Credit : Canva03 / 06

नाक की नोक पर तिल

जिन महिलाओं की नाक की नोक पर तिल होता है, वे बुद्धिमान और भाग्यशाली मानी जाती है। वे अपने लक्ष्यों को शीघ्र ही प्राप्त कर लेती हैं। इन्हें पति के लिए भी भाग्यशाली माना जाता है।

नाक के बीच में तिलImage Credit : Canva04 / 06

नाक के बीच में तिल

महिलाओं की नाक के मध्य में तिल होना अत्यंत शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं बुद्धिमान और खुले विचारों वालीं होती हैं। यह तिल दिलचस्प व्यक्तित्व और कार्यस्थल पर उच्च पद का संकेत देता है।

नाक के नीचे तिलImage Credit : Canva05 / 06

नाक के नीचे तिल

यह तिल भोग-विलास का प्रतीक माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र अनुसार ऐसी महिलाएं भौतिक सुखों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं।

नाक के दाहिने हिस्से पर तिलImage Credit : Canva06 / 06

नाक के दाहिने हिस्से पर तिल

​नाक के दाहिने भाग पर तिल होना धन और समृद्धि का सूचक माना जाता है। ऐसी महिलाएं आकर्षक व्यक्तित्व वाली होती हैं और उनकी वाणी प्रभावशाली होती है। ऐसी महिलाओं को जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलता है।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!