Weekly Rashifal 12 January To 18 January 2025: चन्द्रमा प्रथम दिन मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में आ जाएंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शनि कुम्भ व गुरु वृष में हैं। शेष स्थितियां पूर्ववत हैं। इस सप्ताह तुला व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। वृश्चिक व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कन्या व मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।
मेष
इस सप्ताह 14 जनवरी के बाद सूर्य इसी राशि से दशम रहेंगे। बुधवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार के बाद जॉब व व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृष
इस सप्ताह इस राशि के गुरु व मङ्गल गोचर रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। शनि, सूर्य-शुक्र भाग्यवृद्धि करेगा। गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। कम्बल का दान करें।
मिथुन
शनि कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। 14 के बाद सूर्य अष्टम रहेंगे। बुधवार के बाद जॉब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। शुक्रवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न व ऊनी वस्त्र का दान करें।
कर्क
मंगलवार के बाद इस राशि के चन्द्रमा शुभ हैं। शनि तथा शुक्र शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। शनिवार को शनि के द्रव्य तिल का दान करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।
सिंह
राशि स्वामी सूर्य 14 जनवरी के बाद खष्ठम भाव में गोचर करेंगे। इस सप्ताह बुध व गुरु मीडिया,आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। मकर के सूर्य राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन गाय को केला व गुड़ खिलाते रहें।
कन्या
बुधवार के बाद सूर्य व शनि शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में रहकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
तुला
इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का मिथुन व गुरु का इस राशि से अष्टम गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के वृश्चिक यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। 14 जनवरी के बाद आर्थिक लाभ संभव है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।
वृश्चिक
मंगलवार के बाद सूर्य तृतीय रहेंगे। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। बुधवार तक व्यवसाय में लाभ संभावित है।
धनु
राशि स्वामी गुरु व्यवसाय को बढ़ाएगा । बिजनेस बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। बुधवार के बाद चन्द्रमा कर्क व सूर्य मकर राशि में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मकर
बुधवार के बाद सूर्य इसी राशि में व गुरु पंचम स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बुधवार के बाद चन्द्रमा प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। कुम्भ का शनि अनुकूल हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें।शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा।
कुम्भ
मंगलवार के बाद गुरु वृष व सूर्यद्वादश रहेंगे।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।गुरुवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। कम्बल दान करते रहें।
मीन
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन व गुरु इसी राशि से तृतीय में शुभ है। बुधवार के बाद सूर्य एकादश रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार तक विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बुधवार के बाद वृश्चिक राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। श्री रामचरितमानस का नियमित पाठ करें। ऊनी वस्त्रों का दान करें।
