अध्यात्म

Makar Sankranti 2025 Shubh Sanyog: मकर संक्रांति के दिन बन रहा है खास संयोग, इन राशियों के चमकेंगे सितारे

Makar Sankranti 2025 Shubh Sanyog: इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन कई अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानें इस दिन के खास संयोग से किन राशि के जातक को लाभ मिलेगा।

Image

Makar Sankranti 2025

Makar Sankranti 2025 Shubh Sanyog: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। इस तिथि के दिन सूर्य ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ये पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर जगह पर ये त्योहार अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में हो जाते हैं। साल 2025 में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस साल मकर संक्रांति के दिन अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। इस संयोग से कुछ राशि वालों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। आइए जानें मकर संक्रांति के शुभ संयोग से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।

Makar Sankranti 2025 Shubh Sanyog (मकर संक्रांति शुभ संयोग 2025)

मकर संक्रांति के दिन इस साल सबसे पहले पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बनेगा। इसके साथ ही इस दिन पुष्य नक्षत्र का योग बनेगा। इस शुभ अवसर पर बालव और कौलव करण जैसे शुभ संयोग का निर्माण भी होगा।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

कर्क राशि

मकर संक्रांति के दिन बनने वाला शुभ संयोग कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस दिन आपको धन में वृद्धि मिल सकती है। इसके साथ यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वो भी पूरा हो सकता है। कारोबार में लाभ की संभावना है।

तुला राशि

मकर संक्रांति पर बनने वाला अद्भुत संयोग तुला राशि के जातक के लिए शुभ रहने वाला है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। छात्रों का मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग कार्यस्थल पर वाहवाही लूट सकते हैं। जो लोग कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं। ये समय इनके लिए अनुकूल रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक के लिए मकर संक्रांति के दिन का शुभ संयोग शुभ परिणाम लेकर आएगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। इसके साथ ही प्रमोशन की भी पूरी संभावना है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article