अध्यात्म

Makar Sankranti 2025 Color: मकर संक्रांति के दिन किस रंग के कपड़े पहनें? जानें इस दिन के शुभ रंग

Makar Sankranti 2025 Color: तिल और पतंगों का अद्भुत त्योहार मकर संक्रांति वर्ष 2025 में 14 जनवरी को मंगलवार के दिन मनाया जा रहा है। इस पर्व को पूरे भारतवर्ष में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस त्योहार को लेकर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन इस चीज को लेकर होती है कि इस दौरान किस रंग के कपड़े पहने जाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि मकर संक्रांति के दिन आप कौन-सा रंग पहनकर भगवान सूर्य का आशीर्वाद पा सकते हैं।

Image

Makar Sankranti 2025 Color

Makar Sankranti 2025 Color: भारत में मकर संक्रांति को एक प्रमुख पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य उतरायण होते हैं यानी वे मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार पूरे व‍िश्‍व में होता है। मकर संक्रांति का धार्मिक, सांस्कृतिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण विशेष महत्व है। स्टाइल और फैशन के इस युग में हर कोई अच्छा दिखना और महसूस करना चाहता है। ऐसे में त्योहारों के मौके पर ये बात अक्सर लोगों के मन में आती है कि वो क्या पहनें? मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के पर्व पर कुछ ऐसे रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं जो न केवल शुभ माने जाते हैं बल्कि आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारणों से भी जुड़े हुए होते हैं।

Makar Sankranti 2025 Color (मकर संक्रांति के रंग)

1. सफेद रंग - सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक माना जाता है। मकर संक्रांति पर सफेद रंग के कपड़े पहनने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ये रंग सूर्य की ऊर्जा को भी आकर्षित करता है जिसे मकर संक्रांति का मुख्य आधार माना जाता है

2. पीला रंग – मान्यताओं के अनुसार पीला रंग देवी सरस्वती और भगवान विष्णु का प्रिय रंग होता है। ये रंग समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। मकर संक्रांति पर पीले कपड़े पहनने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

3. लाल रंग - लाल रंग शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। मकर संक्रांति पर लाल रंग पहनने से जीवन में उत्साह बढ़ता है। पूजा-अर्चना के दौरान लाल रंग पहनने से विशेष फल मिलता है और दैवी शक्तियां प्रभावित होती हैं।

4. हरा रंग – हरा रंग हरियाली और समृद्धि का प्रतीक होता है जो प्रकृति के साथ सामंजस्य और मन की शांति का बनाए रखता है। हरा रंग पहनने से जीवन में संतुलन और सुकून का अनुभव होता रहता है।

इन रंगों को पहनने के लाभ

धार्मिक मान्यता है कि इन रंगों को पहनने से मानसिक शांति और आत्मिक शुद्धता मिलती है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा के समय सही रंगों का चयन शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। मकर संक्रांति पर शुभ रंगों के कपड़े पहनने से जीवन में समृद्धि, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हर रंग किसी न किसी देवी-देवताओं जुड़ा हुआ रहता है जिसे पहनने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन सुखमय होता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article