Weekly Rashifal 10 To 16 February 2025 In Hindi: मेष राशि वालों के इस सप्ताह फिल्म, मैनेजमेंट व आईटी में पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। वृषभ राशि वालों को भी नौकरी में बड़ी सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। मिथुन राशि वालों क लिए भी ये सप्ताह लाभकारी साबित होगा। लेकिन हेल्थ को लेकर सावधान रहना होगा। कर्क राशि वाले नौकरी में प्रमोशन पाएंगे। तो वहीं सिंह राशि वालों को बिजनेस में सुनहरी सफलता मिलने की संभावना रहेगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा।
Weekly Rashifal 10 To 16 February 2025 In Hindi
मेष- इस सप्ताह फ़िल्म, मैनेजमेंट व आईटी जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय में कई रुके कार्य बनेंगे। कर्क व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्र का कर्क गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। शनिवार को सवा किलो उड़द का दान करें।
वृष-इस सप्ताह जांब में बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।छात्रों के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। कम्बल व तिल का दान करें।
मिथुन-मंगलवार के बाद का चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। स्किन रोग से समस्या हो सकती है। हरा व पीला रंग शुभ है। बुधवार को किसी रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री हनुमानबाहुक का पाठ करें।
कर्क-इस वीक पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। लाल व सफेद रंग शुभ है। चावल व शक्कर का दान करें।
सिंह-इस सप्ताह राशि स्वामी सूर्य मकर व गुरु वृष में रहकर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्रमा का द्वादश गोचर बुधवार के बाद पॉलिटिक्स, प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह सप्तश्लोकी दुर्गा का प्रातःकाल पाठ 09 बार पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।नित्य अन्न दान करना शुभ रहेगा।
कन्या- इस सप्ताह व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। बुधवार के बाद धन का आगमन होगा। मंगलवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। बुधवार व शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।
तुला-इस सप्ताह छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। प्रथम दिन नवम गोचर चन्द्रमा गोचर लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। पिता व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
वृश्चिक-इस वीक जॉब में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। रविवार व मंगलवार को गेंहू व गुड़ का दान करें।
धनु- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सप्तम व गुरु खष्ठम हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रत्येक कार्यों में प्रगति है। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में मेष व कर्क राशि से लाभ है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।
मकर-शनि द्वितीय व चन्द्रमा का इस राशि से खष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। बुधवार व शनिवार को तिल का दान करें। गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। गुरु का आशीर्वाद लें।
कुम्भ- मंगलवार के बाद इस राशि से पंचम का चन्द्रमा शुभ होकर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह मंगल गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व पीला रंग शुभ है। गुरुवार के बाद चन्द्रमा के सिंह गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को गुड़ व हरा चारा खिलाएं। पिता का आशीर्वाद लें।
मीन- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा चतुर्थ घर के लिए मंगलमय है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में प्रगति हो सकती है।लाल व सफेद रंग शुभ है। शनिवार व बुधवार को उड़द का दान करें। प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
