अध्यात्म

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती से इन राशियों की बिगड़ेगी तकदीर, हो सकता है भारी नुकसान!

Shani Jayanti 2024: सनातन धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा की जाती है। इस साल शनि जयंती 6 जून को मनाई जाएगी। ज्योतिष अनुसार 4 राशियों के लिए शनि जयंती बेहद कष्टदायी साबित हो सकती है।

Image

Shani Jayanti 2024

Shani Jayanti 2024: शनि देव का नाम सनातन धर्म के प्रमुख देवताओं में आता है। कहते हैं जिस पर भी शनि की कृपा बरसती है उसका जीवन धन-धान्य से भर जाता है। तो वहीं जिन लोगों से शनि क्रोधित हो जाते हैं उन्हें तमाम दुखों को भोगना पड़ता है। लेकिन अगर शनि की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो उसके लिए शनि जयंती का दिन सबसे खास माना जाता है जो इस साल 6 जून को है। यहां हम आपको बताएंगे ये शनि जयंती किन राशियों के लिए दुखदायी साबित होने वाली है।

वृषभ राशि

शनि जयंती वृषभ राशि वालों के लिए कष्टदायी साबित हो सकती है। इस राशि के लोगों को करियर में भारी नुकसान की संभावना है। आर्थिक परेशानियों से लेकर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी झेलनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कार चलाते समय भी सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों के लिए भी शनि जयंती कष्टों भरी साबित होगी। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। पैसों को लेकर किसी से वाद-विवाद हो सकता है। किसी करीबी से धोखा मिलने के भी आसार हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी शनि जयंती नकारात्मक प्रभाव देने वाली साबित होगी। करियर में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस से संबंध बिगड़ सकते हैं। सेहत पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। इस दौरान बाहर का खाना खाने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भी शनि जयंती कई समस्याएं लेकर आएगी। अचानक से आपके जीवन की टेंशन बढ़ जाएगी। किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article